BJP's New Team: Sanjay Mayukh dropped from the national team; posts, "This organizational role will be even more effective." (pic-x)
BJP New Team: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में बिहार से तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं, जबकि पार्टी के पूर्व मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख को इस बार राष्ट्रीय संगठन में जगह नहीं मिली। टीम से बाहर होने के बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज (BJP New Team) हो गई हैं।
संजय मयूख लंबे समय से बीजेपी की मीडिया विंग से जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की मीडिया रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर (BJP New Team) एक पोस्ट लिखकर नए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के प्रति अपना भरोसा जताया।
नई टीम से बाहर हुए संजय मयूख
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में कई पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली है। इनमें अमित मालवीय के साथ संजय मयूख का नाम भी शामिल है। मयूख इससे पहले पार्टी में मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी (BJP New Team) संभाल रहे थे।
संजय मयूख बिहार से आते हैं और लंबे समय से बीजेपी की मीडिया गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में नई टीम में उनका नाम नहीं होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं (BJP New Team) शुरू हो गईं।
जिंदगी भर साथ रहे, मौत भी साथ आई, पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी
संजय मयूख ने क्या कहा?
राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद संजय मयूख ने सार्वजनिक तौर पर किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्होंने एक्स पर नई टीम में जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं को बधाई देते हुए संगठन की भूमिका (BJP New Team) की तारीफ की।
संजय मयूख ने लिखा, ‘भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में दायित्व प्राप्त करने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं एवं युवा पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह नई टीम संगठन की शक्ति, अनुभव और सामूहिक संकल्प को और मजबूत करते हुए ‘राष्ट्रसेवा’ के हमारे अभियान को एक नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण को (BJP New Team) साकार करने में संगठन की यह भूमिका और अधिक प्रभावी होगी.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी कुशल नेतृत्व में भाजपा निरंतर मजबूत होती रहे और जनसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में नए आयाम स्थापित करे. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल (BJP New Team) के लिए मेरी अनंत शुभकामनाएं.’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बिहार से तीन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में बिहार के तीन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा सांसद शिवेश राम को बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है। ऋतुराज सिन्हा इससे पहले पार्टी में (BJP New Team) राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मंगल पांडेय को भी नहीं मिली जगह
नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान से पहले बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा थी। हालांकि, नई टीम की घोषणा के बाद उनका नाम इसमें शामिल नहीं किया गया। बीजेपी की नई टीम में जहां कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ पुराने पदाधिकारियों को बाहर रखा गया है। इसी वजह से पार्टी के भीतर (BJP New Team) और राजनीतिक हलकों में संगठन में हुए बदलाव को लेकर चर्चा बनी हुई है।

