Live UpdateSliderधर्म-कर्मन्यूज़राशिफल

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर 13 साल के बाद ऐसा संयोग, लक्ष्मी योग का इन चार राशियों पर महालक्ष्मी की कृपा..

Rare coincidence on Magh Purnima, these zodiac signs will be blessed by Goddess Lakshmi

Magh Purnima 2024 4 Luckiest Zodiac Sign: 13 साल बाद 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर बहुत ही शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन रुचक राजयोग, बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी योग समेत कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन शनि अपनी राशि कुंभ में रहते हुए शश योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 4 राशियों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किन 4 राशियों पर महालक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।

13 साल बाद 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन मंगल मकर राशि में रहेगा जिससे रूचक योग बनेगा। माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) के दौरान रुचक योग का होना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस बार माघ पूर्णिमा पर कई दुर्लभ योग बन रहे है जो कभी कभी ही बनाते है। जिसमें मंगल और शुक्र की युति से लक्ष्मी योग बन रहा है। इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में और चंद्रमा सातवें भाव यानी सिंह राशि में रहेगा। 24 फरवरी को बुध और सूर्य के कुंभ राशि (Magh Purnima 2024 ) में होने से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। साथ ही इस वर्ष शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से शश योग बन रहा है। इस दुर्लभ संयोग के बीच 4 राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) पर किन 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi): कई गुना मिलेगा सुख
मिथुन राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024 )का चंद्रमा कई गुना खुशियां प्रदान करने वाला है। इस अवधि में आपको पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं आपको अपने भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। इस अवधि में आप जितनी भी छोटी यात्राएं करेंगे, उनसे आपको दोगुना लाभ मिलेगा। लेकिन आपको गुप्त शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि (Sinah Rashi – LEO): बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी
माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024 ) पर चंद्रमा आपकी राशि यानी सिंह में रहेगा. ऐसे में चंद्रमा की शुभ दृष्टि आप पर रहेगी। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपका स्वभाव थोड़ा विनम्र रहने वाला है। इतना ही नहीं आपको अपनी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप अपने ज्ञान का सही उपयोग करके करियर और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आपको काफी लाभ होगा।

तुला राशि (Tula Rashi – Libra) : मनोकामनाएं होंगी पूरी
माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024 ) तुला राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी करेगी। इस अवधि में आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने वाली है। इतना ही नहीं इस दौरान आपको अपने बड़े भाई की किसी उपलब्धि से भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान आप अपने करियर से जुड़े जो भी फैसले लेंगे, उसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप अपने करियर से जुड़े कई अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को भी इस अवधि में बड़ी उपलब्धि हासिल होने की प्रबल संभावना है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button