Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

PM Modi Latest Ratings: पीएम मोदी क बजा डंका, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

PM Modi Latest Ratings: PM MODI एक बार फिर से दुनिया के शीर्ष नेताओं में सबसे आगे बढ़ गए हैं। उनकी अब काफी बढ़ गई है। Popularity के मानले में मोदी पहले पायदान पर पहुँच गए हैं। वैश्विक नेता के रूप में पीएम मोदी एक सफल और सबल रूप में उभरे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी के बारे में जो सर्वे रिपोर्ट आयी है उससे लगता है कि आज भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है।

मॉर्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस सर्वे ने विश्व के सर्वाधिक नेताओं की सूची जारी की है। इस आंकड़े में पीएम मोदी सबसे ऊपर दिखाए गए हैं। यानी वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। इससे पहले भी उनकी पहुँच शीर्ष पर रही है।

सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि पीएम मोदी 77 फीसदी लोकप्रियता के साथ शीर्ष पर काबिज हुए हैं। मेक्सिको के पीएम अनड्रेस मानुएल की लोकप्रियता दूसरे स्थान पर है। उनको 64 फीसदी ratings मिली हैं। इसी प्रकार स्विट्जरलैंड के संघीय गृह विभाग के प्रमुख ऐलेन बरसेट को 57 फीसदी अंको के साथ तीसरे स्थान पर रखा गया है। पीएम शीर्ष नेताओं में शुमार किये गए हैं।

दुनिया के कई बड़े शीर्ष नेता लोकप्रियता के मामले में मोदी से काफी पीछे पाए गए हैं। औस्ट्रेलिया के PRIME MINISTER अन्थोनी अल्बानीज 45 फीसदी अंको के साथ लोकप्रियता की सूची में शामिल हैं। इटली के प्रधानमंत्री को 45 अंक मिले हैं। इसके बाद स्पेन के प्रधानमंत्री का नाम है। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन 37 फीसदी अंको के साथ सूची में दर्ज किये गए हैं।

इसके साथ ही कनाडा ,स्वीडेन ,ब्रिटैन ,फ़्रांस और दक्षिण कोरिया के नेता सूचि में शामिल है। साफ़ है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में पीएम मोदी सबसे आगे हैं और उनके आसपास कोई दिखाई नहीं देता है। अब बीजेपी इस सूचि को बड़े पैमाने पर जनता के सामने रख रही है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका लाभ लिया जा सके।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button