ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Congress New Dispute: राहुल गांधी की तुलना राम से की, साधु-संतों में आक्रोश पनपा

महंत परमहंस दास का कहना है कि कांग्रेस ने हिन्दुत्व पर प्रहार किया। जो कांग्रेस राम पर सवाल उठाती थी,उसे मीडिया में बने रहने के लिए राहुल की तुलना राम से करनी पड़ रही है। स्वामी संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी ने भी  इस पर कांग्रेस के इस बयान पर आपत्ति जतायी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना राम से किया गया है। इस पर नया राजनीतिक विवाद (Congress New Dispute) शुरु हो गया है। राहुल गांधी की तुलना राम से करने पर साधु-संतों में आक्रोश पनपा है। उन्होने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है। संतों ने कहा कि किसी राजनेता की तुलना भगवान राम से करना गलत है।

बीजेपी भी इस मामले को लेकर हमलावर हो गयी है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के इस बयान को चापलूसी की पराकाष्ठा बताया। भाजपा का कहना है कि राहुल की भगवान राम से तुलना करना सनातन धर्म का अपमान है। उनका कहना है कि कांग्रेस ही वही पार्टी है, जिसने भगवान राम का अस्तित्व होने से ही इंकार कर दिया था। कांग्रेस ने रामसेतु होने पर ही प्रश्न चिन्ह लगाया था।

यह भी पढेंःTunisha Sharma Death Case:शीजान एक और अभिनेत्री से भी रिलेशन था! तुनिषा को नहीं हुआ बर्दाश्त

राम लला के मुख्य पुजारी सतेन्द्र दास ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भगवान राम के समान नहीं हो सकता। तपस्नी छावना के महंत परमहंस दास भी खासे नाराज हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम और पूरे सनातन धर्म का अपमान किया है।

महंत परमहंस दास का कहना है कि कांग्रेस ने हिन्दुत्व पर प्रहार किया। जो कांग्रेस राम पर सवाल उठाती थी,उसे मीडिया में बने रहने के लिए राहुल की तुलना राम से करनी पड़ रही है। स्वामी संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी ने भी  इस पर कांग्रेस के इस बयान पर आपत्ति जतायी है।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आस्था पर चोट की है। बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल की तुलना राम से की थी। इस पर अब कांग्रेस पर चौतरफा हमला हो रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button