Election of Vice President will be on August 6
नई दिल्ली: देश में राष्ट्रपति चुनाव जहां 18 जुलाई को होने जा रहा है, वहीं उपराष्ट्रपति के चुनाव की भी घोषणा कर दी गयी है। उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा और इसके लिए 7 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन करने की अंतिम तिथि 29 जून थी, जो समाप्त हो गयी है। राष्ट्रपति चुनाव में दो मुख्य उम्मीदवारों में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। मतों की संख्या के हिसाब से विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की स्थिति काफी मजबूत है और द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनाना तय है।
ये भी पढ़ें- Bihar Aimim News: बिहार में ओवैसी की पार्टी में बड़ी टूट,चार विधायक RJD में होंगे शामिल
बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 23 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा और नये राष्ट्रपति चुने जाने के बाद नये उप राष्ट्रपति का भी चुनाव होता है, इसी क्रम में उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी।

