बड़ी खबर

Harbhajan Singh On Kolkata Rape Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर क्यों फूटा भज्जी का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी!

Harbhajan Singh On Kolkata Rape Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो दरिंदगी हुई, उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। पूरे देश में गुस्सा है। हर तरफ हल्लाबोल देखने को मिल रहा है। जगह जगह प्रोटेस्ट निकाले जा रहे हैं और बेटी को इंसाफ के लिए लगातार गुहार लगाई जा रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जरा भी ये शर्म नहीं आ रही कि इंसाफ दिलाया जाए।

हिंदुस्तान के अलग अलग हिस्सों में डॉक्टर्स लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लगातार देश में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया है। हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपना दर्द व्यक्त किया है।

भज्जी ने ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। हरभजन सिंह कहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता है।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए…तभी हमको अपने सिस्टम पर भरोसा किया जा सकता है।दरअसल आपको बता दें कि भज्जी ने ट्विटर पर दो लेटर शेयर किए….जिसमें उन्होंने अपना दर्द व्यक्त किया।बंगाल को शर्मसार हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है…लेकिन ममता बनर्जी ने एक शब्द नहीं बोला है। जिससे की पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button