न्यूज़लाइफस्टाइलसेहतनामा

Health Problems of Women: महिलाओं की 3 आम स्वास्थ्य समस्याएं और उनके आसान आयुर्वेदिक समाधान

महिलाएं अपने जीवन में कई जिम्मेदारियों को निभाते हुए अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी कारण शारीरिक और मानसिक समस्याएं जन्म लेती हैं, जिनमें से कुछ आम लेकिन गंभीर होती हैं। इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जिन पर महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पातीं और न ही समय पर इलाज लेती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया पर महिलाओं की तीन आम समस्याओं और उनके आसान देसी इलाज बताए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

Health Problems of Women: महिलाएं अपने जीवन में कई जिम्मेदारियों को निभाते हुए अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी कारण शारीरिक और मानसिक समस्याएं जन्म लेती हैं, जिनमें से कुछ आम लेकिन गंभीर होती हैं। इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जिन पर महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पातीं और न ही समय पर इलाज लेती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया पर महिलाओं की तीन आम समस्याओं और उनके आसान देसी इलाज बताए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

पढ़े Healthy Food for Young Skin: झुर्रियों को कहें अलविदा, उम्र से पहले बूढ़ा होने से बचाएं ये 6 सुपरफूड्स

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या (सफेद पानी)

यह महिलाओं में पाई जाने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसके कारण कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। डॉ. दीक्षा के अनुसार, इस समस्या से राहत पाने के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद है।

फायदे

एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर
सफेद पानी, यूरिन में जलन, ब्लीडिंग डिसऑर्डर और हैवी पीरियड्स में राहत

कैसे करें इस्तेमाल

10 ग्राम (1 कटोरी) चावल लें और धो लें।
उसमें 60-80 मिली पानी डालें और मिट्टी या स्टील के बर्तन में 2-6 घंटे ढंककर रखें।
छानकर इस पानी को पूरे दिन घूंट-घूंट करके पिएं।
इसे अधिकतम 6-8 घंटे तक स्टोर करें और हर दिन नया पानी तैयार करें।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पीरियड्स में देरी या फ्लो कम होना

मासिक धर्म का अनियमित होना आजकल आम समस्या बन चुका है। महिलाओं को कभी-कभी महीनों तक पीरियड्स नहीं आते या फ्लो बहुत कम होता है। इसका असर हार्मोनल बैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

देसी चाय का नुस्खा

यह चाय पीरियड्स को रेगुलर करने और फ्लो बढ़ाने में मदद करती है।

सामग्री

1 गिलास पानी
1 चम्मच मेथी
1 चम्मच तिल
1 छोटा टुकड़ा गुड़ (5 ग्राम)
1 चम्मच हल्दी

बनाने की विधि

सभी सामग्री को पानी में डालकर 5-7 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें। फिर छानकर इसे गर्म ही चाय की तरह पिएं।

कब और कैसे पिएं?

3+ महीने की देरी: रोज सुबह 12 हफ्तों तक पिएं।
1-2 महीने की देरी: पीरियड्स के दो हफ्ते पहले से पीना शुरू करें।
15-25 दिन की देरी: पीरियड्स के एक हफ्ते पहले से पीना शुरू करें।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बाल झड़ने की समस्या

झड़ते बालों से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है, लेकिन महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। समय से पहले सफेद होना, बालों का पतला होना और ग्रोथ रुक जाना आम हो गया है। इसका प्राकृतिक इलाज है आंवला मिक्स।

कैसे तैयार करें आंवला मिक्स?

आंवला पाउडर
भृंगराज पाउडर
ब्राह्मी पाउडर
कढ़ी पत्ता पाउडर

सभी सामग्री को 25-25 ग्राम लेकर अच्छी तरह मिला लें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

सेवन का तरीका

रोजाना खाली पेट या रात को सोने से पहले 1 चम्मच मिक्स पाउडर लें।
इसे घी या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।

फायदे

बाल झड़ना कम करता है
बालों की ग्रोथ बढ़ाता है
समय से पहले सफेद होने से रोकता है

इन आसान और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर महिलाएं अपनी रोजमर्रा की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पा सकती हैं। आयुर्वेदिक नुस्खों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, लेकिन यदि समस्या अधिक गंभीर है तो विशेषज्ञ से सलाह लेना ज़रूरी है। खुद का ख्याल रखें क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार की नींव होती है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button