लाइफस्टाइलसेहतनामा

Healthy Heart Breakfast: जीना है सौ साल तो ब्रेकफास्ट में इन्हें करें शामिल

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम लोग तो जैसे खाना खाना (Food) भूल ही जाते हैं। लाइफ(Life) के व्यस्त शिड्युल (busy Schedule) में न खाने का कोई फिक्स्ड(Fixed) समय(Time) होता है और ना ही सोने का कोई टाइम(time) रहता है । ऐसे में बॉडी (Body) के मेटाबॉलिज्म (metabolism) पर भी काफी इफेक्ट(effect)पड़ता है। इसकी वजह से ज्यादातर लोगों को हार्ट की प्रॉब्लम ( Heart Problem) हो जाती है। इतना ही नहीं, आज के समय में हार्ट अटैक, Low Blood pressure आना जैसे आम सी समस्याएं हैं।
पहले लोग देसी चीजें और नुस्खे अपनाकर सेहतमंद रहते थे। आजकल लोग ज्यादा सुविधाओं के बावजूद भी अस्वस्थ होते जा रहे हैं। अपने जीवनशैली और खाने में बदलाव करके हम अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए सुबह के नाश्ते में कुछ देसी चीजें को शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

सबसे पहले आती है छाछ। दिल को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय छाछ का सेवन एक बेहतरीन नाश्ता विकल्प (Breakfast option) है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है।
आप सुबह उपमा भी खा सकते है। सुबह के नाश्ते में उपमा खाना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। इसमें आयरन और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी की सेहत को बढ़ावा देते हैं और दिल को भी स्वस्थ रखते हैं
सुबह के नाश्ते में दही चूड़ा खाना बहुत सेहतमंद होता है। इसमें हाई फाइबर और अच्छे फैट होते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं। बिना घी, तेल और मसाले से बनी इडली दिल के लिए सुरक्षित नाश्ता है। आप इसे भी खा सकते हैं।

मूंग दाल चीला में कोलेस्ट्रॉल और अनहेल्दी फैट कम होते हैं, जो दिल की समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। वही ढोकला एक स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम होते हैं, जो हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Mansi Negi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button