Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़पढ़ाई-लिखाईबड़ी खबरराजस्थानराज्य-शहर

RBSE 10th Result 2024: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से?

How to check Rajasthan Board 10th result by roll number?

RBSE 10th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर (BSER) आज बुधवार, 29 मई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2024 घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education) की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में घोषणा के बाद राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 10वीं रिजल्ट 2024 (10वीं रिजल्ट लिंक 2024 राजस्थान बोर्ड) चेक करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। आप कई तरीकों से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लेकिन सभी के लिए राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट चेक करने का सही तरीका समझें।

कितने बजे आएगा राजस्थान 10वीं का रिजल्ट?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकेंडरी और प्रवेशिका का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा (Board Administrator Mahesh Chandra Sharma) रिजल्ट जारी करेंगे। BSER सचिव कैलाश चंद्र शर्मा (Secretary Kailash Chandra Sharma) ने बताया कि RBSE 10वीं रिजल्ट 2024 की तारीख और समय – 29 मई, शाम 5 बजे है।

BSER अजमेर 10वीं रिजल्ट 2024: राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए जारी किया जा रहा है। आप अपने रोल नंबर (Roll Number) की मदद से rajeduboard.rajasthan.gov.in 2024 class 10 result चेक कर सकते हैं। इसके लिए यहां दी गई प्रक्रिया का पालन करें-

• ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (Rajasthan Board Official Website) rajeduboard.rajasthan.gov.in 2024 पर जाएं।

• होम पेज (Home Page) पर परिणाम लिंक (Result Link) पर क्लिक करें।

• एक नई विंडो खुलेगी। यहां RBSE 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

• फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको एक बॉक्स दिखेगा जहाँ आपको अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रोल नंबर भरना है। रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

• बस आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

लेकिन अगर RBSE की वेबसाइट नहीं खुलती है तो आप SMS के जरिए भी राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RAJ10 रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें।

इसके साथ ही प्रवेशिका (संस्कृत भाषा में परीक्षा) का परिणाम भी जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि कुल 7063 पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए राजस्थान प्रवेशिका परिणाम 2024 जारी किया जा रहा है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button