PM Modi on Trump Tariffs: किसानों के हितों के लिए मैं कीमत चुकाने को हूं तैयार… टैरिफ संकट के बीच पीएम मोदी का बयान

PM Modi on Trump Tariffs: अमेरिकी टैरिफ संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों और मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि हमारे किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। मोदी ने यह भाषण दिल्ली के आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया।
आपको बता दें कि टैरिफ को लेकर अमेरिका और भारत के बीच तनाव है। दरअसल, इस तनाव की एक वजह भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित डील का विफल होना है। माना जा रहा है कि दोनों देश कृषि और डेयरी पर सहमति नहीं बना पाए। भारत ने कृषि और डेयरी क्षेत्र में रियायतों को लेकर अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी थीं। भारत ने कृषि और डेयरी उत्पादों पर शुल्क रियायत देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि ये दोनों विषय संवेदनशील हैं। भारत ने कभी भी किसी व्यापार समझौते में डेयरी क्षेत्र को नहीं खोला है।
इसके साथ ही, भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। अमेरिका भारत के साथ डेयरी व्यापार समझौता करना चाहता है, लेकिन भारत का कहना है कि वह अपने देश में मांसाहारी गायों से प्राप्त दूध या डेयरी उत्पादों की अनुमति नहीं दे सकता।
पढ़े : किताबें सिर्फ हमारी दोस्ती नहीं, बल्कि एक सफर हैं… दिल्ली पुस्तक मेले में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
पीएमओ का ट्वीट
India will never compromise on the interests of its farmers. pic.twitter.com/WExdyvkLRU
— PMO India (@PMOIndia) August 7, 2025
हम किसानों की प्रगति के लिए निरंतर काम कर रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज भारत मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए तैयार है। हम किसानों की आय बढ़ाने, खेती पर होने वाले खर्च को कम करने और आय के नए स्रोत बनाने के लक्ष्यों पर निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "For us, the interest of our farmers is our top priority. India will never compromise on the interests of farmers, fishermen and dairy farmers. I know personally, I will have to pay a heavy price for it, but I am ready for it.… pic.twitter.com/W7ZO2Zy6EE
— ANI (@ANI) August 7, 2025
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पीएम धन धान्य योजना को मिली मंजूरी
मोदी ने कहा कि हाल ही में पीएम धन धान्य योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत उन 100 जिलों का चयन किया गया है जहां कृषि पिछड़ी हुई है। यहां सुविधाएं प्रदान करके, किसानों को आर्थिक मदद देकर, कृषि में नया विश्वास पैदा किया जा रहा है। 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन से छोटे किसानों की संगठित शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सहकारी और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मदद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। इसके साथ ही, ई-नाम (e-NAM) की वजह से किसानों के लिए अपनी उपज बेचना आसान हो गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
किसानों का विश्वास बढ़ाने के प्रयास
मोदी ने कहा कि बीते वर्षो में बनी नीतियों के जरिए हमने न सिर्फ किसानों की मदद की, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से मिली सीधी मदद ने छोटे किसानों को आत्मविश्वास दिया है। पीएम फसल बीमा योजना ने किसानों को जोखिमों से सुरक्षा दी है। पीएम कृषि सिंचाई योजना से सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान हुआ है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

