न्यूज़बड़ी खबर

Powerful Country in Asia: रूप,जापान को पछाड़ भारत बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

India becomes third most powerful country

Powerful Country in Asia: रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में भारत तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। जिसका खुलासा सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट के 2024 एशिया पावर इंडेक्स में हुआ। बता दें, पिछले साल भारत को चौथे नंबर पर रखा गया था। आइए जानते हैं पहले और दूसरे नंबर पर कौन है।

यह तो सबको मालूम ही होगा कि एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जहां दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी रहती है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक एशिया में वर्तमान में 48 देश शामिल हैं। कुल मिलाकर 4.6 बिलियन से अधिक लोग वहां रहते हैं। हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि “Asia Power Index Report 2024” ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक, लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा लॉन्च की गई है।

भारत ने पहली बार जापान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. ऐसे में कह सकते हैं भारत एक तरह से एशिया में और ताकतवर होता जा रहा है. साथ ही, ये देश अपने-अपने टूरिज्म सेक्टर में भी और देशों को पछाड़ रहे हैं। यही कारण हैं कई कंट्रीज ने फॉरेनर्स के लिए फ्री वीजा की प्रक्रिया शुरू की है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में।

जानें क्या है एशिया पावर इंडेक्स

एशिया पावर इंडेक्स (Asia Power Index Report) में जिन देशों को शामिल किया गया है, उसमें देखा जाता कि किसी देश में संभावित बाहरी खतरों को दूर करने की कितनी क्षमता है। एशिया पावर इंडेक्स के लिए कुल मिलाकर 27 देशों का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई।

क्या भारत एक सुपर पावर देश है?

एशिया में भारत की ताकत बढती जा रही है, “Asia Power Index Report 2024” की मानें तो भारत जापान को पीछे छोड़कर 39.1 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान हासिल किया है. बता दें, पिछले साल यानि 2023 में भारत इस रिपोर्ट के मुताबिक चौथे स्थान हासिल किया था।

क्या है चीन की स्थिति

इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का पड़ोसी देश चीन ने 72. 7% पॉइंट के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है। ये कहना गलत नहीं होगा, कि Super power देशों में चीन की गिनती की जाती है। बता दें, चीन अपने टूरिज्म सेक्टर (Tourism Sector) में भी बेहद मजबूत है। यहां देखने और घुमने के लिए ऐसी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप सपने में भी नहीं सोच सकते।

पहले नंबर पर कौन ?

भारत जापान और रूस दोनों को पीछे छोड़कर एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। 81.7 के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सूची में शीर्ष पर है। रिपोर्ट की जांच करें

4- जापान – 38.9

5- ऑस्‍ट्रेलिया -31.9

6- रूस -31.1

7- साउथ कोरिया -31.0

8- सिंगापुर – 26.4

9- इंडोनेशिया – 22.3

10- थाईलैंड- 19.8

भारत को क्यों मिला तीसरा स्थान

Asia Power Index Report 2024 के मुताबिक, एशिया में भारत का सबसे बड़ा लाभ इसकी विशाल आबादी, क्षेत्र और अर्थव्यवस्था है। पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है। कोविड-19 के बाद मजबूत आर्थिक विकास से भारत की आर्थिक क्षमता में वृद्धि हुई। इसके बाद भारत को एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर आने का हकदार माना जाता है।

आपको बता दें भारत अपने टूरिज्म सेक्टर के लिए प्रसिद्ध हो गया है। भव्य मंदिरों से लेकर मंज़िला इमारतों तक, हर जगह यह संख्या दस लाख से अधिक हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में विदेशियों की भारत यात्रा की इच्छा में वृद्धि देखी गई है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button