India-Pakistan War: Tej Pratap's insistence on going to the border! Asked for permission from PM, users made fun of him
India-Pakistan War: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने देश सेवा करने की प्रबल इच्छा जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उन्हें सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने का मौका दिया जाए।
पढ़ें : खतरे की घंटी! यूपी में रेड अलर्ट, क्या होने वाला है?
दरअसल, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इसी को देखते हुए तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, वंदे मातरम। इस संकट की घड़ी में हम सभी देशवासी एक साथ हैं। मैं तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव का बेटा, बिहार का निवासी, एक विमान चालक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हूं। मैं सीमा पर हमारे जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम करना चाहता हूं। आपसे अनुरोध है कि हमें भी भारत माता की सेवा करने का मौका दिया जाए। देश और देशवासियों की रक्षा में अगर मेरे प्राण भी चले जाएं, तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगा।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इससे पहले, तेज प्रताप यादव ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पायलट लाइसेंस की तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि अगर उनकी ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो वह हमेशा देश की सेवा के लिए तैयार हैं। हालांकि, उस पोस्ट पर उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कई यूजर्स ने उनके लाइसेंस को ‘अमान्य’ बताया था।
अब दोबारा तेज प्रताप के पोस्ट करने पर भी सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके जज्बे की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

