Nepal Gen-Z Protest: भारतीयों को रहना चाहिए सतर्क, होना चाहिए शांतिपूर्वक समाधान… नेपाल के हालात पर भारत की नजर
Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में इस समय हिंसक झड़पें देखने को मिल रही हैं। युवा ओली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, इस प्रदर्शन में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद मंगलवार को भारत ने नेपाल के हालात पर एक एडवाइजरी जारी की है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुई हिंसक झड़पों के बाद भारत ने नेपाल में रह रहे अपने सभी नागरिकों से सुरक्षा की अपील की है।
मंगलवार को जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और नेपाल प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
भारत ने जारी की एडवाइजरी
भारत ने भी नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवाओं पर दुख जताया है। पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम सोमवार से नेपाल के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और कई युवाओं की मौत से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी होने के नाते, हम उम्मीद करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष संयम बरतें और शांति व बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का समाधान करें। साथ ही, हालात को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा, सभी पक्षों को बातचीत के जरिए नेपाल के मौजूदा हालात का समाधान करना चाहिए।
MEA says, "We are closely monitoring the developments in Nepal since yesterday and are deeply saddened by the loss of many young lives. Our thoughts and prayers are with families of deceased. We also wish speedy recovery for those who were injured. As a close friend and… pic.twitter.com/uZE20vvLpt
— ANI (@ANI) September 9, 2025
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
साथ ही, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, “हमने यह भी देखा है कि काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और नेपाल प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करें।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
21 लोगों की मौत
काठमांडू की सड़कों पर उतरे लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुरू हुआ था। लेकिन, सरकार ने प्रतिबंध हटा लिया है। इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी है। अब लोगों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। अब यह विरोध सोशल मीडिया के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
नेपाल में 26 सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध से नाराज 18 से 30 साल के युवाओं ने सोमवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि कर्फ्यू लगाना पड़ा। अब तक 21 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। लगभग 256 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

