न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

Industrialist Nitin Kohli joins AAP: जालंधर की सियासत में नया मोड़, उद्योगपति नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। उनके पार्टी में शामिल होने से दोआबा क्षेत्र में आप की स्थिति और भी मज़बूत होने की संभावना जताई जा रही है।

Industrialist Nitin Kohli joins AAP: जालंधर की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। उनके पार्टी में शामिल होने से दोआबा क्षेत्र में आप की स्थिति और भी मज़बूत होने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़े : Punjab Corona Case: पंजाब में कोरोना की वापसी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एक मरीज की मौत से हड़कंप

पार्टी में हुआ औपचारिक स्वागत

नितिन कोहली को आप में औपचारिक रूप से पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर आप पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और शैरी कलसी भी मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने कोहली पर भरोसा जताते हुए उन्हें जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है। वह इस क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए एक स्थायी कार्यालय भी खोलेंगे।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

व्यापार, खेल और शिक्षा में कोहली की मजबूत पकड़

नितिन कोहली न केवल एक सफल उद्योगपति हैं, बल्कि पंजाब हॉकी संघ के प्रधान भी हैं। उनके नेतृत्व में खेल जगत को नई दिशा मिली है। वह प्रसिद्ध ट्रेसर शू कंपनी के मालिक हैं, जिनका कारोबार जालंधर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी फैला हुआ है। शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है।

राजनीति में कोहली की एंट्री का असर

रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार मामलों में संलिप्तता के बाद आप हाईकमान को जालंधर सेंट्रल में नया चेहरा तलाशना था। नितिन कोहली से पिछले कुछ दिनों से संपर्क किया जा रहा था और बुधवार को उन्होंने पार्टी में शामिल होने की सहमति दे दी। उनके राजनीति में कदम रखने से न केवल जालंधर सेंट्रल, बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र और पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

नितिन कोहली की आप में एंट्री को पार्टी के लिए एक बड़ा सियासी फायदा माना जा रहा है। उनके अनुभव, सामाजिक जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। देखना ये होगा कि जालंधर की राजनीति में ये एक बड़ा बदलाव कितना सफल साबित होता है। आम आदमी पार्टी को नितिन कोहली पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है, आप को नितिन से काफी उम्मीदे है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button