ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Karwa Chauth 2022: बॉलीवुड की इन नवविवाहित जोड़ियां पर छाएगा पहले करवा चौथ का खुमार, कटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट हैं इस लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली: देशभर में आज करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहै है। बता दें करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस व्रत में औरतें निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद ही महिलाएं पूजा करके कुछ भी खाती या व्रत खोलती हैं। इस बार बॉलावुड की भी कुछ हॉट और नवविवाहित जोड़ियां अपने पतियों के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत करेगीं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

ऋचा चढ्ढा-अली फ़ज़ल

हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी हुई है। दोनों ने धूमधाम के साथ शादी रचाई है। आपको बता दें कि शादी के बाद ऋचा के ये पहला करवा चौथ है।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
इसी साल अप्रैल महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Karwa Chauth 2022) की शादी हुई। शादी के बाद आलिया का ये पहला करवा चौथ है। बॉलीवुड की ये स्टार जोड़ी इन दिनों अपने नन्हें मेहमान के स्वागत में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: बॉलीवुड में भी दिखता है करवा चौथ का क्रेज़, ये एक्टर भी अपनी पत्नियों के लिए रखते हैं व्रत

कटरीना कैफ-विक्की कौशल
विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड (Karwa Chauth 2022) की लविंग जोड़ी में से एक है। शादी के बाद कटरीना के ये पहला करवा चौथ है, तो हो सकता है कि कैट पति विक्की के लिए ये करवा चौथ का व्रत रखें। आपको बता दें कि विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर 2022 को बड़े ही धूमधाम से हुई थी।

मौनी रॉय-सूरज नाम्बियार
ब्रह्मास्त्र जैसी बिग बजट में काम करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। उन्होंने इसी साल 27 जनवरी 2022 को सूरज नाम्बियार के साथ शादी रचाई थी।

शीतल ठाकुर-विक्रांत मैसी
मिर्जापुर जैसी वेबसीरीज़ से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने इसी साल 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर से शादी रचाई थी। इस बार शीतल ठाकुर भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। आपको बता दें कि दोनों पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button