ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

लाशों का अंबार, अपनों को बचाने की गुहार, लीबिया में ‘महातबाही’ की दास्तां!

Libya floods News: जब ‘कुदरत’ अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो सब कुछ तबाह हो जाता है। तबाही का ऐसा मंजर होता है, जिसे देखकर हर किसी की रूंह कांप जाती है। चारों तरफ मातम पसरा रहता है, और सिर्फ मन्नतें मांगी जाती है। पूरी दुनिया में हर साल हजारों लोग बाढ़, भूकंप, बारिश की वजह से मौत की नींद सो जाते हैं। लाखों, करोड़ों का नुकसान हो जाता है, अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से गिर जाती है, जिसे रिकवर होने में ही सालों लग जाता है। भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ ने लीबिया में जो तबाही मचाई है, शायद ही उसकी भरपाई कभी हो पाएगी।

libya floods

Read: Latest News Update in Hindi  | News Watch India

विनाशकारी तबाही ने लीबिया में लाशों का अंबार लगा दिया है। अब तक करीब 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, जबकि करीब 10 हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनको खोजने के लिए उनके अपने दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, भटक रहे हैं। तबाही ऐसी है कि कब्रिस्तानों (cemeteries) में लाशों का अंबार लग गया है, लोग अपनों को पहचान भी नहीं पा रहे हैं, और अपनों को आखिरी विदाई भी नहीं दे पा रहे हैं. आपको बता दें कि लीबिया (Libiya) पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अर्थव्यवस्था पहले ही गिरी हुई है और लोगों को दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पा रही है। ऊपर से इस तबाही ने और पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया है.

बाढ़ से मचा ‘हाहाकार’

तूफान (Storm) के चलते आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में तबाही मचा दी है। शहर पूरी तरीके से बर्बाद हो चुके हैं। इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं है। पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री उस्मान अब्दुल जलील (Osman Abdul Jalil) ने बताया कि लीबिया में इस समय हालात भयावह और डरावने हैं. शहर में हर तरफ जमीन पर शव ही शव पड़े हैं। जो भी इन तस्वीरों को देख रहा है उसकी आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री उस्मान अब्दुल जलील ने आगे बताया की अभी तक हजारों शवों को दफनाया जा चुका है। और अभी हजारों ही लोगों के शवों को दफनाया जाना है। अब आप सोच सकते हैं कि हालात कितने भयावह है।

libya floods

तूफान के बाद जबरदस्त बारिश

लीबिया पर कुदरत का डबल अटैक हुआ। लीबिया में पहले लीबिया नाम का तूफान आया, जिससे की लीबिया में तेज बारिश हुई। बारिश भी इतनी जोरदार थी कि यहां पर बाढ़ आ गई। जिससे की यहां पर संपूर्ण विनाश हो गया। विनाशकारी बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में जमकर तबाही मचाई. बता दें कि सबसे अधिक नुकसान डेरना में हुआ है। यहां पर भारी बारिश और बाढ़ से बांध टूट गए है। जिनका खामियाजा आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पानी लोगों के घरों में पहुंच गया है और जो लोग जिंदा हैं वो अपने-अपने घरों में कैद हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से 20 हजार से भी अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

सरकार ने हाथ किए खड़े!

लीबिया की सरकार लोगों को बचाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन साहब ये तबाही ऐसी है कि वहां के प्रधानमंत्री भी हाथ खड़े करने को मजबूर हो चले हैं। अफ्रीकी देश लीबिया विनाशकारी बाढ़ से सिसक रहा है। पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमद (Prime Minister Osama Hamad) ने बताया कि बाढ़ से शव पानी में बह गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button