International Yoga Day 2024: What did PM Modi say on the historic journey of 10 years of International Yoga Day?
International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून(21 june) को योग अंतरराष्ट्रीय दिवस(International Yoga day) मनाया जाता है।भारत के साथ ही पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) मना रहा है। इस दिन के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने श्रीनगर में योग किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में योगाभ्यास किया। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पीएम मोदी ने भुजंगासन,वज्रासन से लेकर बलासन, , शलभासन और उत्तानपादासन तक योग की कई क्रियाएं करी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम में कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है जो उन्हें कश्मीर आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में योग की शक्ति को महसूस कर रहे हैं। मोदी ने देश और दुनिया में योग करने वालों को कश्मीर से योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है।योग करने के बाद उन्होंने भाषण दिया। प्रधानमंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से नए अवसर उत्पन्न होते हैं। योग केवल एक विद्या नहीं है, बल्कि एक विज्ञान भी है। योग करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है और अब योग पर अनुसंधान भी किया जा रहा है।
177 देशों ने किया योग का समर्थन
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “2014 में मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया, जो एक रिकॉर्ड था। तब से योग दिवस लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। 2015 में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 35 हजार लोगों ने एक साथ योग किया।”
योग पर हो रहे अनुसंधान
पीएम मोदी ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा, “जम्मू कश्मीर योग-साधना की भूमि है। इससे उत्पादकता और सहनशक्ति बढ़ती है। योग से नए अवसर मिलते हैं। योग सिर्फ एक विद्या नहीं है, बल्कि एक विज्ञान है। योग से एकाग्रता बढ़ती है और अब योग पर अनुसंधान भी हो रहा है। योग पर्यटन का नया ट्रेंड बन गया है।”
‘एस्ट्रोनॉट भी करते योग’
पीएम मोदी ने ध्यान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आजकल के सूचना और संचार के युग में ध्यान केंद्रित करना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में योग लोगों के लिए बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोनॉट भी योग करते हैं, क्योंकि यह सकारात्मक प्रयासों में मदद करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 101 साल की बुजुर्ग महिला का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल भारत ने फ्रांस की 101 साल की महिला योग शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के प्रति जागरूकता फैलाने में लगा दिया। आज देश और दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों और संस्थानों में योग पर शोध हो रहा है और योग पर शोध पत्र प्रकाशित हो रहे हैं।
2015 में पहली बार योग दिवस मनाया गया
पीएम मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद, पहली बार 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। तब से हर साल इस दिन को दुनियाभर में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

