Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

International Yoga Day: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना तट पर किया योग अभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग कार्यक्रमों की धूम रही, लेकिन दिल्ली का सोनिया विहार इस बार खास सुर्खियों में रहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के किनारे हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग कर राजधानी के लोगों को एक सशक्त संदेश दिया

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग कार्यक्रमों की धूम रही, लेकिन दिल्ली का सोनिया विहार इस बार खास सुर्खियों में रहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के किनारे हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग कर राजधानी के लोगों को एक सशक्त संदेश दिया—स्वास्थ्य, पर्यावरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का।

यमुना के किनारे भव्य आयोजन, नावों पर भी किया गया योग

इस वर्ष योग दिवस पर दिल्ली सरकार द्वारा सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब के तट पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक ओर ज़मीन पर हजारों की भीड़ ने योग अभ्यास किया, वहीं कुछ प्रतिभागी नावों पर बैठकर नदी की लहरों के बीच योग करते दिखाई दिए। यह दृश्य न केवल आकर्षक था, बल्कि योग और प्रकृति के अद्भुत सामंजस्य का प्रतीक भी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं योगा मैट पर बैठीं और सूर्य नमस्कार से लेकर प्राणायाम तक पूरे कॉमन योग प्रोटोकॉल को फॉलो किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय लोगों से बात भी की और योग के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।

Operation Sindhu: ईरान से 290 भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी, नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब”

मुख्यमंत्री का संदेश

अपने संबोधन में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “योग किसी पार्टी, वर्ग या संस्था का विषय नहीं है। यह भारत की पहचान है और इसका महत्व पूरी दुनिया ने समझा है। आज यमुना किनारे यह आयोजन सिर्फ योग का प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सोच और प्रयासों से आज दुनियाभर में योग को अपनाया जा रहा है। “One Earth, One Health” जैसी सोच अब केवल विचार नहीं, बल्कि ज़मीनी सच्चाई बन रही है।

यमुना सफाई को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

योग के साथ-साथ यमुना नदी की सफाई को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा: “जहां आज लोग नावों में बैठकर योग कर रहे हैं, वहां कल क्रूज़ चलेंगे। यमुना अब मृत नहीं, बल्कि फिर से जीवनदायिनी बनेगी। हम इसे पुनर्जीवित करेंगे। रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बीते चार महीनों में यमुना सफाई अभियान को प्राथमिकता दी है और कई चरणों में यह कार्य जारी है। आने वाले समय में नदी को टूरिज्म, आध्यात्मिकता और पर्यावरण शिक्षा का केंद्र बनाया जाएगा।

दिल्ली में 11 स्थानों पर मनाया गया योग दिवस

सिर्फ यमुना घाट ही नहीं, बल्कि दिल्ली के 11 प्रमुख स्थानों पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया। इनमें छत्रसाल स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजीव गांधी खेल परिसर, डीडीए के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्कूलों में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। इन आयोजनों में लगभग 20,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सरकारी अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, शिक्षक, बच्चे और बुजुर्ग—हर आयु वर्ग के लोगों की उपस्थिति से यह स्पष्ट हुआ कि योग अब दिल्ली की नई जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बच्चों और युवाओं में खास उत्साह

कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूली बच्चों और युवाओं की भागीदारी देखने लायक रही। कई छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में आए और योग के साथ-साथ “योग गीत” गाए। कुछ स्कूलों द्वारा नृत्य नाटिका और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योग और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रस्तुति भी दी गई।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

दिल्ली को स्वस्थ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है- CM

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के अंत में नागरिकों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाएं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा “दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, तनाव मुक्त और रोग मुक्त बनाना तभी संभव है जब हम योग को रोज़ की आदत बना लें।”

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TVलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Beauty Giri

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button