उत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

UP Jhansi News: झांसी में सियार का आतंक जारी, महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jackal's terror continues in Jhansi, woman attacked, died during treatment

UP Jhansi News: झांसी में बीते कुछ दिनों से सियारो का आतंक जारी बना हुआ है। जहां पहले टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम रनयारा, गाता, ओर टोडी फतेहपुर में सियारो ने ग्रामीणों पर हमला किया था। जिसके ग्रामीण घायल हो गए थे। तो वही सूचना पर वन विभाग द्वारा जाल भी बिछाया गया। लेकिन वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने में नाकाम रही। वही कटेरा थाना क्षेत्र में सियार ने विगत दिनों एक महिला के ऊपर हमला किया। जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। इसके साथ ही वन विभाग की टीम सियारो को पकड़ने के लिए लगातार कांबिंग कर रही है।

बताया गया है कि, झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगाइज में विगत दिनो खेत पर जा रही 28 वर्षीय रजनी नाम की महिला अपने खेत पर जा रही थी।।तभी सियार ने महिला के चेहरे पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे उपचार के लिए बंगरा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना कटेरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। वही बताया गया है कि सियार ने एक बकरी और एक गाय पर भी हमला किया था। जिसमे बकरी की भी मौत हो चुकी थी। वही अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग सियारो की दहशत में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। और शाम ढलते ही अपने मकान के दरवाजे बंद कर घरों में छिपने को मजबूर है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button