Jamun Seed Benefits: क्या जामुन की गुठली डायबिटीज कंट्रोल कर सकती है? जानें इसके चमत्कारी फायदे
गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कई मौसमी फलों की भरमार दिखाई देने लगती है, जिनमें से एक बेहद खास और लोकप्रिय फल है जामुन। यह स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा और रंग में गहरा बैंगनी होता है। जामुन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी बेमिसाल हैं। खासतौर पर आयुर्वेद में जामुन को "दीर्घायु फल" कहा गया है। इतना ही नहीं, जामुन की गुठली (बीज) भी सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
Jamun Seed Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कई मौसमी फलों की भरमार दिखाई देने लगती है, जिनमें से एक बेहद खास और लोकप्रिय फल है जामुन। यह स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा और रंग में गहरा बैंगनी होता है। जामुन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी बेमिसाल हैं। खासतौर पर आयुर्वेद में जामुन को “दीर्घायु फल” कहा गया है। इतना ही नहीं, जामुन की गुठली (बीज) भी सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
पढ़े : Important Numbers Related to Health: सेहत से जुड़े ये 6 जरूरी नंबर हर किसी को पता होने चाहिए
जामुन की गुठली में पाए जाने वाले पोषक तत्व
जामुन की गुठली को अक्सर हम खाकर फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप इसके अंदर छिपे औषधीय गुणों को जान लें, तो इसे कभी नहीं फेंकेंगे।
इसमें पाए जाते हैं: फ्लावोनॉइड्स(flavonoids), फिनोलिक कंपाउंड्स, सैपोनिन्स(saponins), ऐल्कलॉइड्स और जैंथोन, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबेटिक तत्व होते हैं।
जैम्बोलिन (Jamboline) और जैम्बोसिन (Jambosine) जैसे यौगिक, जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं।
फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट्स, जो शरीर की इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म सुधारने में सहायक होते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या डायबिटीज में फायदेमंद है जामुन की गुठली?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि जामुन की गुठली डायबिटीज कंट्रोल करने में उपयोगी हो सकती है।
उनके अनुसार: “अगर कोई व्यक्ति रोजाना 100 ग्राम जामुन खा रहा है, तो वह साथ में 4-5 जामुन की गुठलियां भी चबा सकता है या उसका चूर्ण सेवन कर सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है।”
हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि गुठली की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका अधिक सेवन शरीर पर रैशेज, पेशाब की कमी या गर्मी बढ़ने जैसे दुष्प्रभाव दे सकता है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कैसे करें सेवन?
गुठलियों को धोकर सुखा लें और फिर पीसकर उसका चूर्ण बना लें।
रोजाना सुबह खाली पेट आधा चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।
जामुन की गुठली के अन्य फायदे
जामुन की गुठली सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, बल्कि कई और समस्याओं में भी फायदेमंद है:
डाइजेशन सुधारती है: गैस, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं में राहत देती है।
लिवर डिटॉक्स में सहायक: शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है।
इम्युनिटी बढ़ाती है: एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
त्वचा के लिए लाभकारी: पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लगाने से पिंपल्स और स्किन प्रॉब्लम्स में राहत मिल सकती है।
जामुन की गुठली वास्तव में एक नेचुरल दवा की तरह काम करती है, खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में और सही तरीके से करना जरूरी है। नियमित सेवन से न केवल ब्लड शुगर नियंत्रित रह सकता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है। तो अगली बार जब जामुन खाएं, तो उसकी गुठली को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें!
नोट: कोई भी नया घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV