Sliderउत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

Jhansi: SDM ज्योति मौर्या जैसा केस आया सामने, लेखपाल बनते ही पत्नी ने छोड़ा पति का घर

Jhansi: A case like that of SDM Jyoti Maurya came to light, the wife left her husband's house as soon as he became an accountant.

Jhansi: उत्तर प्रदेश के जिला झांसी से एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर सब दंग रह जाएंगे। झांसी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी को जब लेखपाल की नौकरी मिली उसके बाद उसने व्यक्ति को छोड़ दिया है। व्यक्ति का नाम नीरज विश्वकर्मा बताया जा रहा है। वह पेशे से कारपेंटर है। नीरज ने पूरी बात बताते हुए कहा कि दो साल पहले 6 फरवरी 2022 को उसमें इस महिला से शादी की थी साथ ही कहा कि दोनों की मुलाकात 5 साल पहले हुई थी दोनों के बीच प्रेम हुआ उसके बाद शादी कर ली। नीरज ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी दिखाया है।

नीरज ने आगे कहा कि पत्नी ऋचा सोनी को जब लेखपाल के रूप में जॉइनिंग लेटर मिलने उसके बाद वह उसे छोड़ कर चली गई। जिसके बाद नीरज ने DM को एक लेटर लिखा है जिसमें इस मामले में मदद की मांग की है। नीरज का कहना है कि उसकी पत्नी उससे बात तक नहीं करती है और उसका फोन भी नहीं उठाती है। पती ने आगे बताया कि उसकी पत्नी ऋचा आखिरी बार 18 जनवरी 2024 को अपने घर से कॉलेज जाने को बोल कर निकली थी। इसके बाद वह घर लौट कर नहीं आई है।

वहीं जब नीरज को इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी ऋचा लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति का पत्र लेने जा रही है, तो वह भी कलेक्टर ऑफ़िस आया लेकिन ऋचा दूसरे दरवाजे से निकल गई। नीरज में बताया कि “करीब ढाई साल पहले हम दोनों ने ओरछा मंदिर में शादी की थी। उसके बाद में ऋचा का मन पढ़ने का था तब मैंने मजदूरी कर के उसे पढ़ाया था। कई बार उसे पढ़ाई के लिए कर्ज भी लेना पड़ा था ताकि वह पढ़ सके।”

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच कुछ घरेलू विवाद हो गया था जिसके कारण ऋचा उसे छोड़ कर अपने मायके चली गई थी। इस वजह से नीरज ने फैमिली कोर्ट में सेक्शन 9 दायर कर अपने घर वापस बुलाया था। अब आप सोच रहे होंगे की सेक्शन 9 क्या है तो बता दें कि हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 9 से संबंधित है। इसके अनुसार अगर पति और पत्नी दोनों में किसी उचित कारण के बिना ही अलग हो जाता है, तब दोनों में से कोई पक्ष ज़िला अदालत में याचिका दे सकता है।

पती ने आगे बताया कि दोनों की मुलाक़ात एक बार कोतवाली में हुई थी। उस समय ऋचा ने कहा कि कोई शादी हुई ही नहीं है। इसके बाद नीरज को बड़ा झटका लगा था साथ ही कहा कि वह कैसे कह सकती है कि उनकी शादी नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ़ ऋचा ने कहा कि उसने शादी ही नहीं की है। बस उसे बदनाम करने की साजिश किया जा रहा है।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button