Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Today Political News Delhi: दिल्ली में AAP को बस झटका, नतीजों के 7 दिन बाद 3 पार्षद बीजेपी में शामिल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन पार्षद शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आप छोड़ने वाले पार्षदों के नाम अनीता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर हैं। अनीता एंड्रयूज गंज की पार्षद हैं, निखिल बदरपुर के पार्षद हैं और धर्मवीर आरके पुरम के पार्षद हैं।

Today Political News Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 3 पार्षद शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आप छोड़ने वाले पार्षदों के नाम अनीता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर हैं। अनीता एंड्रयूज गंज, निखिल बदरपुर और धर्मवीर आरके पुरम की नगर निगम पार्षद हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया। यह दिल्ली में आप की हार का साइड इफेक्ट है।

पढ़े : महाकुंभ को आगे बढ़ाया जाना चाहिए… अखिलेश ने आंकड़ों के साथ बोला योगी सरकार पर हमला

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी

दिल्ली चुनाव को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी को झटके दे रही है। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है। अब सीएम चेहरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार!

ऐसे में यह तय है कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम में भी सत्ता परिवर्तन होगा। माना जा रहा है कि मार्च के अंत में होने वाले मेयर चुनाव में भाजपा का मेयर बनेगा। अब तक आम आदमी पार्टी के एक दर्जन पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा के बाद भाजपा दिल्ली नगर निगम में भी सरकार बना सकती है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मतदान से पहले ही विधायकों ने कर दी थी बगावत

5 फरवरी को मतदान से पहले ही आम आदमी पार्टी के छह विधायकों ने बगावत कर दी है। टिकट कटने से नाराज सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने वालों में जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि, पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग, निगम पार्षद अजय राय और सुनील चड्ढा का नाम भी शामिल है। सभी नेताओं ने केजरीवाल को पत्र भी लिखा था।

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं। अब इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button