Katrina-Vicky: विकी कौशल बने पिता, कटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म, फैन्स में खुशी की लहर

Katrina-Vicky: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक कटरीना कैफ और विकी कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। लंबे समय से जिस पल का इंतजार फैन्स और परिवार कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गया। कटरीना कैफ मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करके दी, जिसके बाद फैन्स और सेलेब्स दोनों ही बधाइयों से कमेंट सेक्शन भरते नजर आ रहे हैं।
विकी और कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने बेटे के आगमन की खुशी जाहिर की है। कपल ने लिखा, ‘हमारे जीवन में खुशियों का बंडल आ गया है। बेहद प्यार और उत्साह के साथ हम अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।’ इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

विकी-कटरीना बने माता-पिता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। कपल ने इसी दिन अपने फैन्स के साथ यह खुशी शेयर करने का फैसला लिया। परिवार के साथ-साथ फैन्स भी इस खबर से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर ‘#KatrinaKaif’ और ‘#VickyKaushal’ ट्रेंड कर रहे हैं।
ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फैन्स और सेलेब्स ने दी बधाई
जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी शेयर की, बॉलिवुड से लेकर फैंस तक हर कोई खुशी से झूम उठा। कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘गर्वित माता-पिता को बधाई!’, जबकि फैन्स ने लिखा , ‘आपका स्वागत है बेबी कौशल! ‘और ‘मिनी विक्की यहाँ है!’।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सोशल मीडिया पर छाया Katrina-Vicky का पोस्ट
कटरीना और विकी का पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और कमेंट्स पा चुका है। फैन्स इस पल को ‘बॉलीवुड की सबसे खुशहाल खबर’ बता रहे हैं। कपल की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और तब से ही दोनों इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल्स में शामिल हैं। अब बेटे के आने से दोनों की जिंदगी में नई शुरुआत हुई है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

