Khesari Lal Yadav: ‘जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं’… पवन सिंह के बाद खेसारी लाल का Video वायरल
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा लगातार विवादों में घिरा हुआ है। हाल ही में पवन सिंह और अंजलि राघव का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक शर्मनाक वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में खेसारी लाल स्टेज पर महिला फैन संग ऐसा बयान देते नजर आए, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने खेसारी लाल यादव की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में उनका महिला फैन से बातचीत और फिर आपत्तिजनक बयान सुनकर फैंस निराश हैं। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनकी हरकत पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Cocktail 2: रश्मिका मंदाना की अनदेखी तस्वीर हुई वायरल, 13 साल बाद लौट रही है सुपरहिट फिल्म की सीक्वल
वीडियो में क्या बोले खेसारी लाल यादव?
वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव स्टेज पर दो फीमेल फैंस से बातचीत करते हुए पूछते हैं – “दोनों में से बड़ी है के छोटी?” इसके बाद वह कहते हैं, “ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, बेचारी का चेहरा भी बड़ा है।” इतना ही नहीं, वह लड़की को स्टेज पर बुलाकर गले लगाते हैं और माइक पर बोलते हैं, ‘जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी मिले। जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की आलोचना शुरू हो गई है। फैंस का कहना है कि एक स्टार होने के बावजूद उनका यह बयान बेहद शर्मनाक और महिला विरोधी है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे कलाकारों को बैन कर देना चाहिए, जो मंच से इस तरह की बातें करते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद के बाद नया बवाल
कुछ समय पहले ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव का वीडियो वायरल हुआ था। लखनऊ के एक इवेंट में पवन सिंह पर आरोप लगे कि उन्होंने मंच पर अंजलि को गलत तरीके से छू लिया। इसके बाद अंजलि ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वह अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। ऐसे में खेसारी लाल यादव का यह नया विवाद इंडस्ट्री की छवि को और धूमिल कर रहा है।
What Khesari Lal Yadav did with this girl is more shameless or similar to what Pawan Singh did. These so called Bhojouri superstars are so cheap. #PawanSingh #khesarilalyadav pic.twitter.com/C1ugsrN5mJ
— Avinash Choubey (@avinashchoubey) August 31, 2025
खेसारी लाल यादव की चुप्पी
खेसारी लाल यादव की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई सफाई या बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही इस पर प्रतिक्रिया देंगे।

