Sliderक्राइमन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Kolkata lady doctor murder case: लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी, 12 अगस्त को डॉक्टर ने किया हड़ताल का ऐलान

Kolkata lady doctor murder case: Lady doctor brutally assaulted, doctor announces strike on August 12

Kolkata lady doctor murder case: कोलकाता लेडी डॉक्टर मर्डर केस आजकल सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर कई प्रकार की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई है। दरअसल कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में एक लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद डॉक्टर के संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ 12 अगस्त यानी कल के दिन पूरे देश में हड़ताल करने का ऐलान किया है

जिसमें उन्होंने सभी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हो सकते हैं। वही हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ओपीडी, लैब में कामकाज के साथ-साथ सर्जरी भी बंद रखने की बात कही गई है, जो कहीं ना कहीं आम जनता के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। हालांकि बात यहीं खत्म नहीं होता क्योंकि आरडीए ने भी अपनी तरफ से डॉक्टर को हड़ताल पर जाने की नोटिस दे दी है जिसे लेकर अब डॉक्टर में भी काफी कॉन्फिडेंस नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अस्पताल के डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर भी पीड़िता की इंसाफ के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही उस अस्पताल का कामकाज भी बंद हो चुका है। जूनियर डॉक्टर की माने तो उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक बस एक आरोपी को ही पकड़ा है जबकि इस पूरे कांड में कई लोग शामिल है। बात यहीं खत्म नहीं दावा किया जा रहा है कि संजय को गिरफ्तार करने के पीछे कई बड़े लोग या फिर कई बड़ी बात तो कुछ छुपाने की क्रिया की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि अभी तक घटना स्थल का फोटो भी देखने को नहीं मिला है। डॉक्टर का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अस्पताल बंद रहेगा।

मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट को हटाया पद से

इस पूरे कांड के बाद अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर संजय वशिष्ठ को स्वास्थ्य विभाग ने उनके पद से हटा दिया है। वशिष्ठ लंबे समय से वहां के प्रभारी थे और अस्पताल की देख रेख कर रहे थे। इसकी जिम्मेदारी डीन बुलबुल ने सौंप थी। शुक्रवार के दिन जब लेडी डॉक्टर का शव मिला उसके बाद सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग शुरू हो गई और 48 घंटे के अंदर ही स्वास्थ्य विभाग के आदेश जारी कर पोस्ट से हटा दिया।

राज्यपाल का आदेश

इस पूरी घटना के बाद बंगाल के राज्यपाल का भी आदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button