Sliderट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबर

Eid-ul-Fitr Mubarak 2025: समाज में आशा और सद्भाव की भावना बढ़े… राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने इस त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला और शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। ईद का चांद दिखने के बाद देशभर में ईद का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

Eid-ul-Fitr Mubarak 2025: देशभर में आज ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाता है। यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन है। रविवार को देश में ईद का चांद देखा गया, जिसके बाद सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।,

पीएम मोदी ने दी बधाई

इस मौके पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और उसमें उन्होंने लिखा, “ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए।” उन्होंने आगे लिखा कि, “आपको अपने सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले, ईद मुबारक!”

पढ़े : सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद , भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर ईद के शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत करता है और करुणा और दान को अपनाने का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाए और सभी के दिलों में अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करे।”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

मुख्यमंत्री योगी ने भी दी ईद की बधाई

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, “ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह त्योहार शांति और सद्भाव का संदेश देता है। इस त्योहार पर सभी को सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।”

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बिहार के सीएम नीतीश ने भी दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “ईद के अवसर पर राज्य और देश के लोगों और खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर इस पावन दिन पर हम सभी पर अपनी कृपा बरसाए और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button