Live Updateउत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबरमहाकुंभ 2025राज्य-शहर

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी,पक्षियों को खिलाया दाना

आज महाकुंभ का 29वां दिन है. महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और संगम में डुबकी लगाई. स्नान के बाद उन्होंने अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन की. राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचीं और शाम चार बजे तक यहां रहेंगी.

Mahakumbh 2025: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी.

पढ़ें : पीएम मोदी ने लगा दी मुहर, यें होंगे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति के स्वागत में त्रिवेणी संगम पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करीब आठ घंटे महाकुंभ में रहेंगी। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उसके बाद संगम तट पर पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति वट वृक्ष व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर देश वासियों के बेहतर भविष्य की कामना करेंगी।

राष्ट्रपति ने गंगा मैया की पूजा की

पवित्र संगम पर डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगा मैया की पूजा और आरती की। राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े नौ बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरी थीं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। उसके बाद राष्ट्रपति संगम तट पर पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने पक्षियों को दाना खिलाया और पूजा अर्चना की।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

महाकुंभ का 29वां दिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की। आज महाकुंभ का 29वां दिन है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते प्रयागराज के चारों और करीब 30 किमी तक जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार को संगम पर 1.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

पढ़ें : दिल्ली में बीजेपी सरकार आते ही खुलेंगे योजना के द्वार, जानें क्या क्या मिलेंगा लाभ

गंगा आरती की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों की मंगलकामना के लिए गंगा मैया को शीष नवाया। राष्ट्रपति महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता को देखते हुए अभिभूत नजर आईं। उन्होंने कहा है यह एक अदभुत और अद्वितीय आयोजन है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written by । Prachi chaudhary । National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button