Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमहाकुंभ 2025राज्य-शहर

Jagadguru Mahamandaleshwar Himangi Sakhi: महामंडलेश्वर हिमांगी सखी छोड़ेंगी सनातन धर्म! किन्नर अखाड़े में हुआ नया बवाल शुरू

किन्नर अखाड़े से एक और विवाद खड़ा हो गया है। अब महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने न सिर्फ किन्नर अखाड़ा बल्कि सनातन धर्म भी छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किन्नर अखाड़े का विवाद नहीं सुलझा तो वह अपना धर्म बदल लेंगी।

Jagadguru Mahamandaleshwar Himangi Sakhi: महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के बयान से नया विवाद शुरू हो गया है। किन्नर अखाड़े में पहले से चल रहे विवाद से दुखी होकर उन्होंने न सिर्फ किन्नर अखाड़ा बल्कि सनातन धर्म को भी छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अखाड़े के अंदर चल रहा यह विवाद अब उनके लिए असहनीय हो गया है। ऐसे में वह जल्द ही अपना धर्म बदलने पर विचार करेंगी।

पढ़े : दिल्ली में AAP को बस झटका, नतीजों के 7 दिन बाद 3 पार्षद बीजेपी में शामिल

महामंडलेश्वर हिमांशी सखी ने यह बयान किन्नर अखाड़े की एक और महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हुए हमले के बाद दिया है। हिमांशी सखी ने कहा कि उन पर इस हमले का आरोप लगाया गया है। जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले उन पर खुद भी हमला हुआ था। उस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ही करवाया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

धर्म परिवर्तन की धमकी

उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़े में वर्चस्व की जंग चल रही है। यह जंग जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए। महामंडलेश्वर हिमांशी सखी के मुताबिक अगर यह विवाद जल्द खत्म नहीं हुआ तो उन्हें अखाड़ा और सनातन धर्म छोड़ने पर विचार करना पड़ेगा। हिमांशी सखी ने सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन की धमकी भी दी है। आपको बता दें कि सबसे पहले किन्नर जगद्गुरु महामंडलेश्वर हिमांशी सखी ने बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद ही उन पर जानलेवा हमला किया गया था।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अखाड़े में मांसाहार और शराब सेवन का आरोप

इस हमले में हिमांशी गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन वह बच गई। उन्होंने इस हमले के लिए आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने ममता कुलकर्णी के एक बार महामंडलेश्वर पद छोड़ने और फिर दोबारा उसी पद पर आसीन होने को मजाक बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का धर्म और शास्त्रों से कोई लेना-देना नहीं है। यह दिखावे की जिंदगी है और इन लोगों ने सनातन धर्म का भी मजाक बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर अखाड़े में मांस और मदिरा का सेवन किया जाता है। कई लोग शराब के नशे में उनके शिविर में भी घुस आए थे।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button