राज्य-शहर

रामनगरी में ‘महापाप’, समाजवादी पार्टी का नेता कब होगा गिरफ्तार?

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में ‘पाप’ करना तो दूर…. पाप के बारे में सोचना भी पाप है… लेकिन यहां पर अत्याचार, दुराचार की सारी हदें पार हुई हैं। जिसका आरोपी है मोईद खान…ये वही है…. जो समाजवादी पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत रखता है। उम्र महज 12 साल… न दुनिया की समझ और न दुनियादारी की… जब तक दुनियादारी की समझ आती तब तक उसे इतना गहरा जख्म मिल गया जिसकी टीस कभी कम नहीं होगी।

समाजवादी पार्टी का नेता और आरोपी मोईद खान, अभी तक फरार है। दरिंदे के खिलाफ बाबा का बुलडोजर गरजा…..बुलडोजर की दहाड़ और आहट…. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अभी तक सुनाई नहीं दी। अखिलेश के मुंह से एक शब्द नहीं निकला…. और साहब ये यूपी के सिंहासन पर विराजमान होने का सपना देखते हैं.।

बच्ची और उसके परिजनों का दर्द भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने समझा… सुना… महसूस किया… निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की…. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू नहीं रूके। आंसू बह रहे हैं….. दरिंदे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई जा रही है…बुलडोजर की दहाड़ लगातार सुनाई दे रही है… लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता सियासत करने से नहीं चूक रहे हैं…

अयोध्या से नए नवैले सांसद अवधेश प्रसाद की आज चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आरोपियों का DNA टेस्ट होना चाहिए…. साथ ही इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए…. . सांसद साहब कह रहे हैं कि जांच होनी चाहिए। अरे सांसद जी….. अगर यही आरोप…. यही दरिंदगी किसी और पार्टी के नेता ने की होती तो भी आपके मुंह से यही शब्द निकलते….तो भी आप यही बोलते।

मामला बढ़ा तो बीएसपी प्रमुख मायावती भी हरकत में आईं…. और समाजवादी पार्टी पर जमकर सियासी तीर छोडे… मायावती ने कहा कि क्या समाजवादी पार्टी की सरकार में भी DNA टेस्ट होते थे। दरअसल आरोपी अभी तक फरार है…. लेकिन सवाल यही की आरोपी को किसका समर्थन मिल रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button