Sliderबॉलीवुडमनोरंजन

Malaika On Arjun Kapoor Birthday: ‘हैप्पी बर्थडे …अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने शेयर किया पोस्ट, फैंस बोले – True Love!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अब साथ न हों, लेकिन उनके बीच की भावनाएं अभी भी जिंदा हैं। अर्जुन कपूर के 40वें जन्मदिन पर मलाइका ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। इस पोस्ट में दिल और बीयर के इमोजी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अब फिर से इस चर्चित जोड़ी के मिलन की उम्मीद करने लगे हैं।

Malaika On Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड की ग्लैमरस जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अब साथ न हों, लेकिन दिलों का रिश्ता शायद अभी भी कायम है। 2024 में हुए ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने अर्जुन कपूर को खुलेआम जन्मदिन की बधाई दी है। इस बर्थडे विश ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

26 जून को अर्जुन कपूर ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इसी मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी प्यारी सी वीडियो शेयर की। वीडियो में अर्जुन मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं और साथ में मलाइका ने दिल बनाकर और बीयर का इमोजी लगाकर लिखा – “Happy Birthday Arjun Kapoor”।

ये भी पढ़ें: Sardar Ji 3 Controversy: सरदार जी 3 विवाद पर जसबीर जस्सी ने उठाए सवाल, कहा- इंडस्ट्री के 80% गाने पाकिस्तानी, फिर विरोध क्यों?

मलाइका ने तोड़ा ब्रेकअप की खामोशी

2024 में जब मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, फैंस को काफी झटका लगा था। दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद यह पहली बार है जब मलाइका ने अर्जुन को लेकर कोई सार्वजनिक पोस्ट किया है।

फैंस को मिली उम्मीद

मलाइका के इस छोटे से जेस्चर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैन्स का मानना है कि यह पोस्ट इशारा है कि दोनों के बीच रिश्ते अब भी सौहार्दपूर्ण हैं और शायद वे फिर से साथ आ सकते हैं।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

जब अर्जुन बने थे मलाइका के सपोर्ट सिस्टम

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता तब शुरू हुआ था जब मलाइका अरबाज खान से अलग हो चुकी थीं। अर्जुन ने उस दौर में मलाइका का हर मोड़ पर साथ दिया। 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया था। अक्सर दोनों वेकेशन, पार्टीज़ और फैमिली इवेंट्स में साथ नजर आते थे।

सोशल मीडिया पर रिश्ते की शुरुआत और फिर ब्रेकअप

कपल ने अपनी लव लाइफ को कभी छिपाया नहीं। लेकिन अचानक 2024 में उनके अलग होने की खबर आई और उसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में चुप्पी साध ली। मलाइका की यह नई पोस्ट अब उस चुप्पी को तोड़ती नजर आ रही है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK ।

Diksha Parmar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button