न्यूज़लाइफस्टाइलसेहतनामा

Mango Side Effects: गर्मियों में आम का सही सेवन, फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

गर्मियों के मौसम में आम खाने का लुत्फ ही कुछ और होता है। रसीले, मीठे और स्वादिष्ट आम को यूं ही ‘फलों का राजा’ नहीं कहा जाता। लेकिन आम का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आम को कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

Mango Side Effects: गर्मियों के मौसम में आम खाने का लुत्फ ही कुछ और होता है। रसीले, मीठे और स्वादिष्ट आम को यूं ही ‘फलों का राजा’ नहीं कहा जाता। लेकिन आम का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आम को कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

पढ़े Summer Diet: गर्मी में तेजी से क्यों बढ़ता है वजन? जानें 5 आदतें जो वजन घटाने में बनती हैं रुकावट

एक दिन में कितने आम खाना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में मध्यम आकार का एक आम ही खाना सबसे बेहतर होता है। विशेषकर डायबिटीज के मरीजों और वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को आम का सेवन सीमित करना चाहिए। आम में प्राकृतिक रूप से शक्कर और कैलोरी अधिक होती है, जो ज्यादा मात्रा में लेने पर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

आम खाने का सही समय क्या है?

  • आम को दोपहर या सुबह के समय खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • आम को खाली पेट खाने से बचें, और न ही इसे भारी भोजन के तुरंत बाद खाएं।
  • आम खाने से पहले 30 मिनट पानी में भिगोना चाहिए, ताकि उसकी गर्म तासीर कम हो जाए और पित्त दूर हो।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

आम खाने के फायदे

पाचन में सहायक: आम में मौजूद डायटरी फाइबर कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है: विटामिन C का अच्छा स्रोत होने के कारण यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
त्वचा को निखारे: विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगिफेरिन दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
आंखों के लिए लाभकारी: विटामिन A से भरपूर आम आंखों की रोशनी को बेहतर करता है।
एनीमिया में सहायक: आयरन की पर्याप्त मात्रा हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है।

किसे नहीं खाना चाहिए ज्यादा आम?

  • एसिडिटी या गर्मी से पीड़ित लोगों को आम सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • स्किन एलर्जी या मुंहासे वालों को इसकी गर्म तासीर नुकसान पहुंचा सकती है।
  • डायबिटीज मरीज यदि आम खाना चाहते हैं तो उन्हें सीमित मात्रा में और मसालों जैसे दालचीनी या काली मिर्च के साथ खाना चाहिए।
  • कमजोर पाचन वाले लोग आम ज्यादा खाएंगे तो सूजन, भारीपन या दस्त हो सकता है।
  • खांसी-जुकाम या सांस की समस्या वालों को आम, खासकर कच्चा आम, खाने से बचना चाहिए।
  • दूध या दही के साथ आम नहीं खाना चाहिए, इससे अपच हो सकती है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

संतुलन ही सबसे जरूरी है

आम का स्वाद जितना लाजवाब है, उतना ही जरूरी है उसका संतुलित सेवन। इसे सही मात्रा और तरीके से खाएं, तभी आप इसके स्वाद और स्वास्थ्य लाभ दोनों का पूरा आनंद ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button