Marathon Runner Fauja Singh: 114 वर्षीय फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हादसे से जुड़े अहम खुलासे

Marathon Runner Fauja Singh: 114 वर्षीय विश्वप्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह को सोमवार दोपहर पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के समय फौजा सिंह सड़क पार कर अपने बेटे की याद में बनाए गए ‘कुलदीप वैष्णो ढाबा’ की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में फौजा सिंह का निधन हो गया। पुलिस ने तत्काल जांच करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़े: Fauja Singh: दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन
आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी
टक्कर मारने वाली सफेद फॉर्च्यूनर की पहचान अमृतपाल सिंह ढिल्लों निवासी करतारपुर के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में अकेला था और भोगपुर से किशनगढ़ की ओर जा रहा था।
गाड़ी की जांच में सामने आई अहम जानकारी
जांच में पता चला कि यह गाड़ी मूल रूप से बलाचौर निवासी हरप्रीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन अब तक तीन बार बेची जा चुकी थी। पुलिस ने हरप्रीत के घर दबिश देकर जानकारी जुटाई और कड़ियों को जोड़ते हुए आखिरकार आरोपी तक पहुंच गई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सेवानिवृत्त डीएसपी से भी हुई पूछताछ
हादसे से कुछ समय पहले एक सेवानिवृत्त डीएसपी भी घटनास्थल से होकर गुजरे थे। इस कड़ी में पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की ताकि पूरे मामले की सही तस्वीर सामने आ सके।
फौजा सिंह और ढाबे की भावुक कहानी
यह वही ढाबा है, जिसे फौजा सिंह ने अपने बेटे कुलदीप सिंह की याद में बनवाया था। 33 साल पहले निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग गिरने से कुलदीप की मौत हो गई थी। इस हादसे से उबरकर फौजा सिंह ने ढाबा पूरा कराया और किराए पर दे दिया। वे आज भी अपनी सैर के दौरान रोज इस ढाबे का एक चक्कर जरूर लगाते थे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फौजा सिंह की उम्र 114 साल थी, लेकिन उनका हौसला आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। हादसे के बाद प्रशासन की सजगता और पुलिस की सक्रियता ने आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया और फौजा सिंह का अंतिम संस्कार उनके विदेश में रहने वाले परिजनों के आने के बाद हुआ।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

