Maulana Tauqeer Raza: सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान, मौलाना तौकीर रजा ने मांगी अनुमति
Maulana Tauqeer Raza: तौकीर रजा अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनका बयान हमेंशा पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा देती है। यह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल सावन से पहले तौकीर रजा ने बरेली में कार्यक्रम करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें उन्हिहोंने दावा किया है की हन्दुओं के सामूहिक धर्म परिवर्तन किया जाएंगा। बता दें कि 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। उससे पहले 21 जुलाई को तौकीर राजा ने हिन्दुओं के सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह का ऐलान किया है। वहीं इसे लेकर योगी सरकार इस कार्यक्रम को नहीं करना चाहती है।
वहीं इस मामले में बरेली SSP अनुराग आर्य ने कहा कि “सोमवार के दिन सिटी मजिस्ट्रेट को एक एप्लीकेशन दी गई है जिसमें यह कार्यक्रम के लिए परमिशन मांगी गई है”। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है और जांच एलआईयू द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही बरेली पुलिस ने पूरे जनपद वासियों को विश्वास दिला रही है की शहर या जनपद की शांति व्यवस्था को भंग करने अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं अगर कोई इस प्रकार से प्रयास करता है तो पुलिस उस पर सख्ती बरतेगी। वहीं बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।
तौकीर रजा ने जिला प्रशासन से की मांग
सोमवार के दिन तौकीर रजा ने कहा कि “21 जुलाई को सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन करने का परमिशन मांगी है”। बता दें कि 23 लड़के लड़कियों को सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है। तौकीर रजा ने आगे कहा “जिला प्रशासन से सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह की प्रमोशन की मांग की है” साथ ही हिन्दू पर आरोप लगाते हुए कहा कि “हिन्दू तो वो भी नहीं मांगते और बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर हिंदुओं से विवाह करा दिया जाता है”। मौलाना ने कहा “21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में पहले 5 जोड़ो का धर्म परिवर्तन और निकाह किया जायेगा”।
कौन है तौकीर रजा
मौलाना तौकीर रजा एक धार्मिक नेता हैं। यह दुनिया भर में प्रसिद्ध आला हजरत खानदान से आता हैं, जिन्होंने इस्लाम धर्म के सुन्नी बरेलवी मसलक की शुरुआत की थी। वहीं राजनीति में कदम रखने वाला यह पहले सदस्य हैं। इन्होंने साल 2001 में अपनी पॉलिटिकल पार्टी इत्तेहाद-ए-मिल्लत की स्थापना की थी। साल 2009 में रजा ने कांग्रेस में शामिल हुए थे।

