Mobile Tower Collapsed: राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक सफदरजंग एन्क्लेव के बी-2 ब्लॉक में रविवार सुबह तेज आंधी के कारण 100 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गिर गया। हादसा करीब 4 बजे हुआ, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
पढ़े : दिल्ली के सौंदर्यीकरण पर सीएम रेखा गुप्ता का जोरदार भाषण, यमुना की सफाई के लिए तैयार किया गया प्लान
स्थानीय लोगों की अनुमति के बिना लगाया गया था यह टावर
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह टावर उनकी अनुमति के बिना लगाया गया था। शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है, लेकिन बाद में यहां मोबाइल टावर लगा दिया गया। टावर गिरने से इलाके के कई पेड़ और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। हमने इस टावर को लगाने से रोकने के लिए विरोध भी किया था, लेकिन हमें हटाने के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि अगर यह खंभा दिन में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कोई भी अधिकारी ओर कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे
उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही टावर को हटाने का कोई प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सभी विभाग भाजपा के अधीन हैं, फिर भी इस तरह के हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने टावर को लगने से रोकने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद यह टावर लगा दिया गया, जो लापरवाही का बड़ा उदाहरण है। यह टावर नाले के ऊपर लगाया गया है। अगर यह टावर दिन में गिरता तो कितना नुकसान होता। इसका जवाब सरकार को देना होगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV