न्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहरहरियाणा

Mohan Lal Badoli: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, बीजेपी देश के लिए, कांग्रेस सिर्फ परिवार के लिए सोचती है

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की बजाय परिवार के हितों को प्राथमिकता देती है, जबकि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। वे आज गुरुकमल कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कांग्रेस की इस सोच के खिलाफ देश को जागरूक करते आए हैं।

Mohan Lal Badoli: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, बीजेपी देश के लिए, कांग्रेस सिर्फ परिवार के लिए सोचती है
Mohan Lal Badoli: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, बीजेपी देश के लिए, कांग्रेस सिर्फ परिवार के लिए सोचती है

Mohan Lal Badoli: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की बजाय परिवार के हितों को प्राथमिकता देती है, जबकि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। वे आज गुरुकमल कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कांग्रेस की इस सोच के खिलाफ देश को जागरूक करते आए हैं।

पढ़े : CM Nayab Singh Saini: डिजिटल हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

बडोली ने कहा कि भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए मंडलों और जिलों की संख्या में वृद्धि की है। मानेसर को नया जिला बनाकर उसे गुड़गांव महानगर का नाम दिया गया है। आज मानेसर में भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया और नई टीम को पुराने पदाधिकारियों से परिचित कराया गया।

हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी का संगठन जितना अदृश्य है, उतना ही कमजोर भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा की कार्रवाई रोकने में तो सक्रिय है, लेकिन राष्ट्रहित के मुद्दों पर उसका रवैया निराशाजनक है। सेना की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है, जिससे न केवल सेना का मनोबल टूटता है, बल्कि जनता भी आहत होती है।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

गुड़गांव जलभराव पर जताई चिंता

बडोली ने हाल ही में गुड़गांव में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को लेकर कहा कि वह स्वयं नरसिंहपुर क्षेत्र में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ड्रेनों की सफाई में लापरवाही पाई गई है, जिसके चलते जलभराव हुआ। उन्होंने इसे अधिकारियों की चूक बताया और कहा कि इस पर जल्द कार्यवाही होगी।

Latest News Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

भाजपा संगठन पर्व की शुरुआत

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व प्रारंभ हो चुका है। 10 अगस्त तक संगठन की बैठकें होंगी। हरियाणा भाजपा दो महीने से पूरे देश में संगठनात्मक कार्यों में नंबर वन रही है। 20 हजार से अधिक स्थानों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया। स्वतंत्रता दिवस और विभाजन विभीषिका दिवस पर फरीदाबाद में भव्य कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button