ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Most Googled Film 2022: साल की सबसे ज़्यादा गूगल किये जाने में शामिल हैं ये फिल्में, फ्लॉप होकर इस मूवी ने लिस्ट में बना ली जगह

बहुत सी ऐसी फिल्में (Most Googled Film 2022) थीं जिसने फिल्मी पर्दे पर तो कमाल नही किया लेकिन फिर भी अपना नाम कर लिया। बता दें 2022 का आखिरी महीना शुरु हो चुका है जिसके साथ गूगल ने भी अपनी लिस्ट जारी कर बताया है कि इस साल सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली कौन सी टॉप 10 फिल्में हैं।

नई दिल्ली: 2022 में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में पर्दे (Most Googled Film 2022) पर देखने को मिली, चाहें वो द कशमीर फाइल्स हो या फिर आरआरआर हो। ऐसी ही बहुत सी फिल्मों ने दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया और सिनेमाघरों में करोड़ो की कमाई करते हुए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। बहुत सी ऐसी फिल्में (Most Googled Film 2022) थीं जिसने फिल्मी पर्दे पर तो कमाल नही किया लेकिन फिर भी अपना नाम कर लिया। बता दें 2022 का आखिरी महीना शुरु हो चुका है जिसके साथ गूगल ने भी अपनी लिस्ट जारी कर बताया है कि इस साल सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली कौन सी टॉप 10 फिल्में हैं।

गूगल पर सर्च की जाने वाली टॉप 10 फिल्में

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा (Brahmāstra: Part One – Shiva)

गूगल के मुताबिक 2022 में सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा (Brahmāstra: Part One – Shiva) का नाम शामिल है और हो भी क्यों ना फिल्म ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन जो किया था। फिल्म में अहम रोल में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शामिल थें। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख ख़ान और डिंपल कपाडिया भी नज़र आए थें। ये फिल्म विवादों में भी बहुत ज़्यादा बनी हुई थी लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई भी की थी। फैंस ने फिल्म के कलाकार, फिल्म की कहानी और अपने फेवरेट स्टार के रोल के बारे में जानने के लि सर्च करके इसे गूगल पर नबंर 1 की पोजिशन दे दी है।

केजीएफ चैप्टर-2 (K.G.F: Chapter 2)

ब्रह्मास्त्र के बाद अर कोई फिल्म गूगल पर बहुत ज़्यादा सर्च की गई है तो वो फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 (K.G.F: Chapter 2) है, जिसे गूगल ने 2 रैकिंग दी है। ये फिल्म केजीएफ चैप्टर-1 का दूसरा हिस्सा था, जिसे देखने के लिए दर्शक बहुत उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे थें। इस फिल्म (K.G.F: Chapter 2) में मेन लीड के तौर पर एक्टर यश नज़र आए थें। इनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी सहित प्रकाश राज और मालविका अविनाश भी काफी अहम रोल में दिखाई दिये थें। फिल्म ने दमदार स्टोरी और एक्टिंग के कारण बेहतरीन कमाई की थी।

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)

2022 में सबसे ज़्यादा गूगल की गई फिल्मों में तीसरे नंबर पर फिल्म द कशमीर फाइल्स का नाम शामिल है। 14 करोड़ के लागत में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ की दमदार कमाई की है। ये फिल्म कश्मीरी पंडितो पर हुए ज़ुल्म पर बनी है, जिसे लोगो ने बहुत ही ज़्यादा सराहा था। ये फिल्म हिट होने के साथ-साथ विवादो से भी घिरी हुई थी। साल के अंत में आईएफएफआई में जूरी हेड इजराइली फिल्म मेकर नदव लापिड द्वारा इस फिल्म को ‘वल्गर’ और ‘प्रोपोगेंडा’ कहे जाने के बाद से ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियो में आ गई थी।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: बेटी राहा को लेकर क्यो परेशान हैं एक्टर? भविष्य को लेकर कह गए बड़ी बात

आरआरआर (RRR)

गूगल की लिस्ट में चौथे नंबर पर फिल्म आरआरआर (RRR) है जिसे लोगो ने बहुत ज़्यादा सर्च किया है। इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर एसएस राजमौली ने निर्देश किया है और इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण अहम भूमिका में दिखाई दिये थें। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी ज़रुरी किरदार में नज़र आए थें। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी ज़्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म रीलिज़ होते ही और फिल्मो के सारे रिकार्ड तोड़ दिये थें।

कंतारा (Kantara)

हाल ही में रीलिज़ हुई फिल्म कंतारा ने बहुत ही कम समय में दर्शको के दिल में अपनी जगह बनाकर गूगल की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गई है। कंतारा को ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है और उन्होने ही इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी लिखी है। 25 करोड़ में बनी ये फिल्म ने अभी तक 400 करोड़ की कमाई कर ली है। ये फिल्म स्थानीय देवी-देवताओं, विलुप्त आदिवासियों के अधिकारों और स्वेदेशी संस्कृति पर बनी है।

पुष्पा-द राइज़ (Pushpa: The Rise)

बेहतरीन गाने और कुछ दमदार डायलॉग के साथ फिल्म पुष्पा गूगल पर 6वें पर रैंक कर रही है। इस फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम किरदार में दिखाई दिये थें। इसके सेकेंड पार्ट के लिए दर्शकों में अभी से काफी उत्सुकता है। अल्लू अर्जुन का स्वैग और रश्मिका मंदाना का गाना सभी चीज़ो ने फैंस को फिल्म का दीवाना बना दिया था। इस पैन इंडिया पर ब्लॉकबस्टर बताया गया है।

विक्रम (Vikram)

साउथ के सुपर स्टार कहे जाने वाले एक्टर कमल हसन की तमिल फिल्म विक्रम ने अपना जादू चलाते हुए गूगल पर 7वें नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म में एक्टर ने काफी दमदार एक्टिंग की है, जिसके वजह से दर्शकों ने इसके बारे में जानने के लिए इसे गूगल पर काफी ज़्यादा सर्च किया है।

लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)

बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद भी इस फिल्म को गूगल पर बहुत ज़्यादा सर्च किया गया है और 8वें वबेर की रैंकिग दी गई है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर अहम रोल में नज़र आए थें। फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले ही विवादों में घिर गई थी और साथ ही इसे बॉयकाट ट्रेंड का भी सामना करना पड़ा था। आखिरकार बड़े बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप हो गई।

दृश्यम 2 (Drishyam 2)

अजय देवगन की इस फिल्म ने आते ही अपना बेहतरीन प्रदर्शन देकर फिल्म को 9वें नबंर पर पहुंचा दिया है, जिसे दर्शकों ने गूगल पर काफी ज़्यादा सर्च किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, श्रिया सरन, तबू और अक्षय खन्ना ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

थोर: लव एंड थंडर (Thor: Love and Thunder)

गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्स किये जानी वाली फिल्मों में 10वें नबंर पर मार्वल्स सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म थोर: लव एंड थंडर को रखा गया है। इस फिल्म को दुनियाभर के आडियंश ने सर्च किया है और 10वें नबंर के दर्जे तक पहुंचाया है। इस फिल्म को टाइका वाइटीटी ने निर्देश किया है।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button