ट्रेंडिंग

Mumbai Airport on Independence Day: तिरंगे के रंग में रंगा मुंबई हवाई अड्डा, गौतम अडानी ने ट्वीट कर दिखाई वीडियो

Mumbai airport painted in the colours of the tricolour, Gautam Adani tweeted the video

Mumbai Airport on Independence Day: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। पूर्व संध्या पर कई शहरों को सजाया गया है। आम लोगों ने भी अपने घर-घर में तिरंगा फहराया हुआ है। इस मौके पर अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि स्वतंत्रता दिवस के लिए इसे किस तरह सजाया गया है। पूरा एयरपोर्ट तिरंगे के रंगों से जगमगा रहा है। टर्मिनल के बाहर, लॉबी और यहां तक ​​कि लाइटहाउस को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सजाया गया है।

गौतम अडानी ट्वीट

गौतम अडानी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट ट्विटर पर लिखा कि, “हमारा देश अपनी आज़ादी के 77 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है, हमारे एयरपोर्ट टर्मिनल गर्व से तिरंगे में लिपटे हुए खड़े हैं! सिर्फ़ प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि वे हमारे देश की बुलंद भावना, लचीलेपन और उज्जवल भविष्य के प्रति आशावाद का प्रतीक हैं।

जैसा कि आप देख सकते हैं कि मुंबई एयरपोर्ट के खंभों को कितनी शान से सजाया गया है। तिरंगे के हर रंग से जगमगाते खंभे देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर को दर्शा रहे हैं। आपको बता दें कि, मुंबई एयरपोर्ट दिल्ली के बाद भारत का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। यात्रियों की सुविधा के लिए यह पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।

एयरपोर्ट के एंट्री पॉइंट पर देश की रक्षा शक्ति दिखाई गई है। साफ-सफाई और दूसरी चीजें भारत की बढ़ती ताकत को दर्शा रही हैं।

यात्री जब एयरपोर्ट में प्रवेश करेंगे तो उनके स्वागत के लिए तिरंगे की चादर तैयार की गई है। गौरतलब है कि व्यवस्थाएं, सुविधाएं और लगातार बेहतर होती तकनीक तिरंगे की भव्यता को और भी बढ़ा रही है।

दूर से ही आसमान में खड़े लाइट टावर तिरंगे की रोशनी बिखेरते नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई के साफ आसमान में ये लाइट टावर पूरी सजगता के साथ देश की बढ़ती शान को दर्शा रहे हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button