Mumbai News: The screams of 17 children in a Mumbai studio... What happened next shook everyone!

Mumbai News: मुंबई के पवई इलाके से गुरुवार को आई खबर ने पूरे देश को हिला दिया। यहां RA स्टूडियो में चल रहे ऑडिशन के दौरान 17 बच्चों समेत 20 लोगों को एक शख्स ने बंधक बना लिया। आरोपी का नाम रोहित आर्या बताया गया है। पुलिस ने घंटों चली कोशिशों के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया और मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया।
पढें: नागपुर में किसान ट्रैक्टर मार्च से बंद हुआ हाईवे, बच्चू कडू ने दी भारत बंद की चेतावनी
ऑडिशन के बहाने बुलाया बच्चों को
जानकारी के मुताबिक, पवई स्थित RA स्टूडियो में पिछले 10 दिनों से एक वेब सीरीज का ऑडिशन चल रहा था। बच्चे रोज सुबह 10 बजे ऑडिशन के लिए आते थे और शाम को 8 बजे वापस जाते थे। गुरुवार को भी वही प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन दोपहर तक बच्चे बाहर नहीं आए। जब ऑर्गेनाइजर ने दरवाजा खोला, तो अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। तभी पता चला कि 17 बच्चों और 3 बड़ों को अंदर बंधक बना लिया गया है।
बच्चों को दी जलाने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, रोहित आर्या ने अंदर से एक वीडियो भेजा था जिसमें उसने कहा कि वह “कुछ सवाल पूछना चाहता है।” उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह बच्चों को आग लगाकर मार डालेगा।
उसके पास एक एयर गन और कुछ केमिकल्स भी मिले। इसी से उसने बच्चों को डराया और कमरे में बंद कर दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
जैसे ही पुलिस को वीडियो मिला, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पवई पुलिस, क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया।
पुलिस ने पहले आरोपी से बात करने की कोशिश की ताकि बच्चों को सुरक्षित निकाला जा सके, लेकिन रोहित किसी भी शर्त पर राज़ी नहीं हुआ। वह लगातार धमकियां दे रहा था और स्टूडियो में आग लगाने की कोशिश कर रहा था।
बाथरूम की खिड़की तोड़कर घुसी पुलिस
करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने एक प्लान बनाया। टीम ने बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, रोहित आर्या ने एयर गन से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।
इस दौरान एक गोली रोहित आर्या के सीने में लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सभी बच्चे सुरक्षित
सबसे राहत की बात यह रही कि सभी 17 बच्चे और बाकी 3 लोग पूरी तरह सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस एक-एक कर बच्चों को नीचे लेकर आई और उनके परिवारों से मिलवाया। बच्चे डरे हुए थे, लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
मौके से मिला केमिकल और एयर गन
फॉरेंसिक टीम को मौके से एयर गन, कई बोतल केमिकल्स और कुछ दस्तावेज मिले हैं। जांच में पता चला कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से ऑडिशन के बहाने बच्चों से मुलाकात कर रहा था और धीरे-धीरे अपनी योजना बना रहा था।
कौन था रोहित आर्या?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रोहित आर्या खुद को फिल्म निर्देशक बताता था। वह पहले कुछ छोटे विज्ञापनों में काम कर चुका था, लेकिन हाल ही में मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। पुलिस उसके मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है कि उसने यह सब क्यों किया।
पुलिस ने कहा –बच्चे हमारी प्राथमिकता थे
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, हमारी पहली कोशिश थी कि किसी बच्चे को नुकसान न पहुंचे। इसलिए हमने बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जब आरोपी ने फायरिंग और आग लगाने की कोशिश की, तब मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।”
फिलहाल स्टूडियो को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम सबूतों की जांच में जुटी है।

