Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

Himani Murder Case: घर में ही की हत्या, शव सूटकेस में भरकर बस स्टैंड के पास फेंका, दोस्त गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतका का दोस्त बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी शव को सूटकेस में बंद करके सांपला बस स्टैंड पर फेंककर दिल्ली भाग गया था।

Himani Murder Case: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में पुलिस को 36 घंटे बाद सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मृतका हिमानी नरवाल का दोस्त था। उसने हिमानी की उसके घर में ही हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को सूटकेस में बंद कर सांपला बस स्टैंड पर फेंककर दिल्ली भाग गया था। हरियाणा पुलिस ने यह जानकारी दी है।

आरोपी का नाम सचिन बताया जा रहा है। वह रोहतक का रहने वाला है। उसने हिमानी की हत्या क्यों की? इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और जेवर भी बरामद किए गए हैं। आज यानी सोमवार को हरियाणा पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

पढ़ें : कौन थी कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल, जिनकी निर्मम हत्या ने मचा दी हरियाणा में सनसनी? सूटकेस में मिली लाश

घर में ही कर दी गई थी हत्या

हरियाणा पुलिस ने बताया कि हिमानी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सचिन रोहतक का रहने वाला है। सचिन ने विजयनगर स्थित घर में हिमानी की हत्या की। आरोपी ने पहले हिमानी की हत्या की और फिर उसके शव को सूटकेस में बंद करके घर से 800 मीटर दूर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया। शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

1 मार्च को मिला शव

रोहतक में हाईवे के पास सांपला बस स्टैंड के पास 1 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिला था। शव एक सूटकेस में था। पुलिस जांच में शव का चेहरा नीला पड़ चुका था। हाथों में मेहंदी लगी थी। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इलाके में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान सचिन के रूप में की। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

शादी के लिए लड़के की तलाश

हरियाणा में हिमानी नरवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आने के बाद हिमानी चर्चा में आई थीं। हिमानी के पिता ने पहले आत्महत्या कर ली थी। जबकि, रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। हिमानी रोहतक के विजयनगर इलाके में अपनी मां और एक भाई के साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक, हिमानी की इसी साल शादी होनी थी। उसके लिए लड़का खोजा जा रहा था। परिजनों ने बताया कि 2024 में चुनाव में व्यस्त होने के कारण हिमानी ने 2025 में शादी करने को कहा था।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button