National Sports Day: कुरुक्षेत्र में 'साइक्लोथॉन' का आयोजन, सीएम सैनी बोले 2036 तक भारत को ओलंपिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य
National Sports Day: आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘साइक्लोथॉन’ कार्यक्रम में भाग लेकर सभी को फिटनेस और खेलों के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया और कहा कि इस आयोजन से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि यह खेलों की भूमिका को भी उजागर करता है।
पढ़े : Lado Laxmi Yojana: महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम
फिट इंडिया आंदोलन से प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया आंदोलन से प्रेरणा लेकर आज फिटनेस एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और खेलों को जीवनशैली का आधार।
आज कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘साइक्लोथॉन’ में शामिल होकर ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत अनुभव हुआ। यह आयोजन न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान करता है, बल्कि हमारे जीवन में खेलों के महत्व को भी रेखांकित करता है।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 31, 2025
माननीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/icf43zrRwb
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अभियान का उद्देश्य है स्वच्छता को समाज की प्राथमिकता बनाना।
मुख्यमंत्री ने निस्वार्थ स्वच्छाग्रहियों को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया श्रमदान समाज को एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर ले जाता है।
इस अवसर पर एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वच्छता से संबंधित फोटो अपलोड कर सकते हैं और अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
2036 तक भारत को ओलंपिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्ष 2036 तक भारत को ओलंपिक महाशक्ति बनाने का जो सपना देखा है, उसे साकार करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
हरियाणा की धरती ने अनेक महान खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जो ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
उनके पदक सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह इस बात का सबूत हैं कि जब अनुशासन, मेहनत और जज़्बा एक साथ आते हैं, तो भारत की विजय गाथा पूरी दुनिया में गूंजती है।

