To The Pointट्रेंडिंगन्यूज़

NEET UG Paper Leak Case: CBI का बड़ा एक्शन, शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज की पहली FIR

NEET UG Paper Leak Case: भारत में इन दिनों चल रहे पेपर leak cases को लेकर सरकार और बच्चे दोनों परेशान है। जहाँ पेपर leak होनी की वजह से बच्चो के उज्ज्वल भविष्य पर फरक पड़ रहा है। अभी हाल ही में हुए NEET पेपर Leak के बाद शिक्षा मंत्रालय ने NEET पेपर लीक के बाद NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों की व्यापक जांच के लिए CBI को काम सौंपा है। अब CBI ने अपनी जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI ने नया केस दर्ज किया है और वह राज्यों में दर्ज एफआईआर को टेक ओवर करेगी। राज्यों द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को भी CBI अपनी कस्टडी में लेगी। शिक्षा मंत्रालय ने NEET परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस मामले की विस्तृत जांच CBI को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI ने रविवार को NEET UG 2024 परीक्षा में एक “बड़ी साजिश” की जांच के लिए बिहार और गुजरात में टीमें भेजी हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने माना है कि 5 मई की परीक्षा में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और अन्य कदाचार हैं।

कई राज्यों से लोग हो चुके हैं गिरफ्तार:
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पिछले महीने से नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और अब तक 13 लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड पुलिस ने देवघर से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और महाराष्ट्र के नांदेड़ में ATS ने दो स्कूली शिक्षकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई कुछ हिरासतों पर भी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर CBI वहां भी अपनी टीम भेज सकती है।गुजरात पुलिस ने भी गोधरा में नीट-यूजी के एक परीक्षा केंद्र पर धोखाधड़ी के मामले में एक कोचिंग सेंटर के प्रमुख सहित 6 दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
CBI UGC NET पेपर लीक की जांच भी कर रही है। एजेंसी पहले से ही यूजीसी नेट 2024 के प्रश्नपत्र के लीक होने की जांच कर रही है, जिसे गुरुवार से डार्कनेट और टेलीग्राम पर वायरल किया जा रहा था। शनिवार को CBI ने यूपी के कुशनीनगर से निखिल नाम के एक अभ्यर्थी को पकड़ा था।
NTA के डीजी को हटाया गया:
प्रतियोगी परीक्षाओं में विसंगतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे केंद्र ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के प्रमुख सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है और उनकी जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को नियुक्त किया है।

Mansi Negi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button