
Nepal Protest Update: नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हालात बिगड़े हुए हैं। वहां हिंसा और अशांति के चलते उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल से सटे यूपी के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।
पढें: 21 मौतें, 200 घायल…नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच बिहार में हाई अलर्ट,रेल सेवाएं बंद
सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी
सीएम योगी ने साफ कहा है कि किसी भी स्थिति को हल्के में न लिया जाए। इसके बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी सीमा जनपदों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश जारी कर दिया है। सीमा इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। मकसद यही है कि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
लखनऊ में 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम
नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24×7 काम करेगा। लोग यहां कॉल या व्हाट्सएप के जरिए सीधे मदद मांग सकते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं
0522-2390257
0522-2724010
9454401674
WhatsApp: 9454401674
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
योगी सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट और खबरों पर भी निगरानी तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय की विशेष इकाई को आदेश दिया गया है कि नेपाल से जुड़ी हर संवेदनशील खबर या अफवाह पर नजर रखी जाए। जरूरत पड़ते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News
पीएम मोदी का बयान
नेपाल की हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है। उन्होंने नेपाल के नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसी बीच बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी की नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बिहार से नेपाल जाने पर रोक लगा दी गई है और नेपाल से आने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
कुल मिलाकर, नेपाल के हालात को देखते हुए योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सीमा पर सख्त सुरक्षा, लखनऊ में कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया पर निगरानी – ये सभी कदम इस बात का सबूत हैं कि किसी भी खतरे को लेकर यूपी सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती।

