Haryana Youth Congress: निशित कटारिया बने हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की मिली बड़ी जिम्मेदारी
हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा की गई।
Haryana Youth Congress: हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा की गई। पार्टी के हालिया आंतरिक चुनावों में निशित को 29,893 वोट मिले थे, जिससे उनकी लोकप्रियता और संगठन में पकड़ साफ नजर आई।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ली आशीर्वाद
अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद निशित कटारिया ने अपने पिता के साथ दिल्ली जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर की तस्वीरें और विचार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Facebook पर साझा किए। निशित ने लिखा, “भूपेंद्र हुड्डा का मार्गदर्शन हमें संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रेरित करता है। अब हमारा संकल्प है कि युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और जोश के साथ हर कोने तक पहुंचाया जाए।”
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
पार्टी नेतृत्व का विश्वास
भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में लिखा गया कि संगठन को उम्मीद है कि निशित कटारिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करेंगे। पार्टी ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विवादों से भी घिरी रही युवा कांग्रेस
हाल ही में हुए युवा कांग्रेस के चुनावों में विवाद भी सामने आए थे। 15 जून 2025 को घोषित परिणामों में एक गंभीर चूक तब हुई जब एक मृतक उम्मीदवार हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त घोषित किया गया। हिमानी नरवाल की कई महीने पहले हत्या हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम परिणाम सूची में आ गया। इस चूक पर पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें
अब सभी की निगाहें निशित कटारिया पर हैं कि वे इस नई जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं। उनके सामने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों में पार्टी को सशक्त करने की चुनौती है। उनका नेतृत्व हरियाणा युवा कांग्रेस को एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV