Nita Ambani: नीता अंबानी ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, अरदास कर जताई श्रद्धा
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम की मालिक नीता अंबानी आज पवित्र सचखंड श्री दरबार साहिब, अमृतसर में नतमस्तक हुईं। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ गुरु घर में माथा टेका और परिक्रमा करते हुए गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम की मालिक नीता अंबानी आज पवित्र सचखंड श्री दरबार साहिब, अमृतसर में नतमस्तक हुईं। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ गुरु घर में माथा टेका और परिक्रमा करते हुए गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। नीता अंबानी ने एक सामान्य श्रद्धालु की तरह पूरे परिसर में परिक्रमा की और परमात्मा के चरणों में बैठकर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।
टीम की सफलता के लिए की अरदास
परिक्रमा के दौरान नीता अंबानी (Nita Ambani) ने न केवल गुरु घर में दर्शन किए, बल्कि लंबे समय तक शांत बैठकर अपनी टीम की सफलता के लिए अरदास भी की। यह क्षण उनके गहरे आंतरिक जुड़ाव और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। उनकी यह यात्रा मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मैच के साथ हुई।
लंगर हॉल में बिताया समय
नीता अंबानी ने कुछ समय श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में भी बिताया, जहाँ उन्होंने गुरुद्वारे की सेवा भावना को नजदीक से देखा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इतिहास की ली जानकारी
इस अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी और सूचना अधिकारी सरबजीत सिंह ने नीता अंबानी को इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे के महत्व, इसकी परंपराओं और इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाबा दीप सिंह जी की तपोभूमि पर भी विशेष समय बिताया, जिससे उनकी धार्मिक आस्था और इतिहास के प्रति सम्मान झलकता है।
भीड़ की उमड़ी लहर, सुरक्षा रही सतर्क
जैसे ही नीता अंबानी ने दरबार साहिब में प्रवेश किया, उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन उनकी सुरक्षा टीम ने व्यवस्था बनाए रखते हुए आम लोगों को अंदर जाने से रोका, जिससे दर्शन का कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सका।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आज के मैच में हुई मुंबई इंडियंस की हार
आईपीएल-2025 (IPL-2025) में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ पंजाब ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। साथ ही उसका टॉप-2 में फिनिश करना भी पक्का है। मुंबई (Mumbai Indians) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। पंजाब (Punjab Kings) ने 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV