Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Noida Police : नोएडा पुलिस को मिली कामयाबी, 16 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida Police: Noida Police got success, arrested the accused who was absconding for 16 years

Noida Police : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप सब दंग रह जाएंगे। दरअसल नोएडा पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने हत्या के मामले में आरोपी है और 16 साल से फरार चल रहा था। इस शख्स पर अपनी ही पत्नी का मर्डर करने का आरोप लगा हुआ है। यह व्यक्ति मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाले है। इसका उम्र 55 साल है, आरोपी संजय कुर्मी को 15 जुलाई के दिन पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोएडा पुलिस का कहना है कि संजय कुर्मी अपनी पत्नी के साथ नोएडा के नगला चरणदास के एक एरिया में रहता था। साल 2008 में आरोपी ने अवैध संबंध के शक की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर के भाग गया था।

इस घटना के बारे में नोएडा फेज 2 थाने के SHO विंध्याचल तिवारी ने बताया कि ‘5 दिसंबर 2008 को संजय कुर्मी ने अपनी पत्नी के सिर पर कुकर से वार किया उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में IPC की धारा 302 के तहत आरोपी के ऊपर FIR दर्ज की गई लेकिन तब के संजय कुर्मी फरार चल रहा था। पुलिस की तलाश जारी थी और उसे पकड़ने के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। जो अब पुलिस के हाथ लगा है।’

SHO विंध्याचल तिवारी ने आगे बताया की हम आरोपी के तलाश कर रहे थे, लेकिन वह बहुत चालाक था वह लगातार अपने रहने की जगह और फोन नंबर को बदल रहा था, जिस वजह से वह पुलिस की पकड़ से दुर था लेकिन जून 2023 को हम आरोपी के काफी करीब थे, लेकिन शायद उस पता चल गया जिस वजह से वह अचानक से अपना रहने का जगह और नंबर कर दिया। वहीं कुछ दिन पहले ही पुलिस को उसका नया मोबाइल नंबर मिला था, जिसको चलते वह पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उनके अनुसार संजय कुर्मी की लोकेशन अमृतसर के एक आश्रम में मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम अमृतसर के लिए रवाना हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक संजय कुर्मी तीन-चार महीने से अमृतसर में रह रहा था। वहां पर उसने अपना भेष बदल कर रह रहा था। वो एक सरदार के रूप में था। आरोपी ने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रखी थी ताकी उसको कोई नहीं पकड़ सके। इसके साथ ही उसने सिर पर पगड़ी भी बांध रखी थी। SHO विंध्याचल तिवारी ने कहा की सजा के डर से आरोपी संजय कुर्मी बीते 16 साल में छह राज्यों में रहा पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात और पंजाब।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button