Nuclear War News: दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा ! पाकिस्तान में सियासी भूचाल आने वाला है?
परमाणु युद्ध (Nuclear War) छिड़ने के आसार दिन-ब-दिन गहराते जा रहे हैं। यूक्रेन (Ukraine) को अगर परमाणु हथियार (Nuclear weapons) मिलते हैं तो रूस अपने पास उपलब्ध सभी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेगा, ये बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने कजाखस्तान (Kazakhstan) की राजधानी अस्ताना में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में कही।पुतिन की ये प्रतिक्रिया उस रिपोर्ट के उत्तर में आई है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) जनवरी में पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को परमाणु हथियार दे सकते हैं।
International News World war: ये दो बड़े मुद्दे। जो फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं।पहला रूस और यूक्रेन का, तो वहीं दूसरा पाकिस्तान में संग्राम का। चलिए अब आपको दोनों को सिलसिलेवार तरीके से समझाते हैं।यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों का ताबड़तोड़ हमला जारी है तो वहीं यूक्रेन भी रूस पर जोरदार पलटवार कर रहा है। गुरुवार को भी रूस ने यूक्रेन पर जमकर मिसाइलें बरसाईं। इस बार रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए..रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आखिरकार वो कर दिया, जिससे दुनिया को डर था। राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार यूक्रेन पर दुनिया की सबसे घातक मानी जाने वाली परमाणु मिसाइल शैतान-2 की तैनाती का आदेश दे दिया है, इससे पूरे विश्व में खलबली मच गई है।पुतिन की ओर से ये आदेश तब आया है, जब पश्चिम देशों की ओर यूक्रेन को परमाणु हथियारों से लैस करने की बात कही जा रही है।रूस-यूक्रेन का युद्ध गुजरते दिनों के साथ खतरनाक होता जा रहा है।रूस-यूक्रेन युद्ध अब नाजुक दौर में पहुंच चुका है।
परमाणु युद्ध छिड़ने के आसार दिन-ब-दिन गहराते जा रहे हैं। यूक्रेन को अगर परमाणु हथियार मिलते हैं तो रूस अपने पास उपलब्ध सभी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेगा, ये बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।पुतिन की ये प्रतिक्रिया उस रिपोर्ट के उत्तर में आई है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जनवरी में पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को परमाणु हथियार दे सकते हैं। पुतिन ने कहा कि अगर हमसे लड़ रहा देश परमाणु शक्ति संपन्न बनता है तो हमें क्या करना चाहिए ? इसका जवाब स्पष्ट है, हम अपने पास उपलब्ध सभी विध्वंसकारी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेंगे। पुतिन यही नहीं रुके उन्होंने कहा ‘यूक्रेन खुद परमाणु हथियार नहीं बना सकता है, हां, वो कुछ डर्टी बम तैयार कर सकता है, अगर यूक्रेन ने ऐसी हरकत की तो हम उसे समुचित जवाब देंगे’
SEE MORE: Latest News Today’s big news headlines । Maharashtra Politics News Update
यूक्रेन को पुतिन की धमकी
अगर हमसे लड़ रहा देश परमाणु शक्ति संपन्न बनता है तो हमें क्या करना चाहिए ?
हम अपने पास उपलब्ध सभी विध्वंसकारी हथियारों का इस्तेमाल करेंगे
यूक्रेन खुद परमाणु हथियार नहीं बना सकता है
यूक्रेन डर्टी बम तैयार कर सकता है
यूक्रेन ने हरकत की तो हम समुचित जवाब देंगे
रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि रूस कीव के नीतियां बनाने वाले ठिकानों को निशाना बना सकता है, ये भवन पश्चिमी देशों के दिए एयर डिफेंस सिस्टम की सुरक्षा में भी हैं…गौरतलब है कि सोवियत संघ के विघटन के समय 1991 में यूक्रेन को भी परमाणु हथियार मिले थे, लेकिन 1994 में उसने रूस, अमेरिका और ब्रिटेन से मिले सुरक्षा के आश्वासन के बाद उन्हें त्याग दिया था।अमेरिकी और ब्रिटिश हथियारों से मॉस्को पर हमले के बाद से ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सब्र का बांध टूट चुका है।अब उनके निर्देश पर रूसी सेना कीव में तबाही मचा रही है…हालांकि जिस तरह से रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर बयानों के तीर चला रहे हैं। उससे दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा भी मंडराने लगा है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में भी संग्राम जारी है। क्या पाकिस्तान में तख्तापलट की सुगबुगाहट है… क्या पाकिस्तान में एक बार फिर सत्ता बदलेगी?क्या शहबाज सरकार पर खतरा मंडरा रहा है? पाकिस्तान में सियासी भूचाल आने वाला है? ऐसे तमाम सवालों की चर्चा, इस्लामाबाद, लाहौर-कराची की गली-गली में हो रही है। पाकिस्तान एक बार फिर सियासी अस्थिरता के दलदल में धंसता जा रहा है। राजधानी इस्लामाबाद में लॉकडाउन, पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर देना और शूट एट साइट के ऑर्डर बताते हैं कि, हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं..इसके पीछे मर्ज वही पुराना है, पाकिस्तानी सेना की पॉलिटिकल सिस्टम और गवर्नमेंट को अपने इशारों पर नचाने की हसरत। आजादी के बाद से ही पाकिस्तान यही परंपरा रही है कि, आज तक कोई भी सरकार अपने 5 साल की कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई है।
पाकिस्तान में राजनीति पार्टियों में सत्ता की भूख इस कदर है कि, कभी सेना की दादागिरी तो कभी साजिश के बलबूते सत्ता हथियाने की नापाक साजिश चलती रहती है। पाकिस्तान में एक बार फिर तानाशाही की एक नई इबादत लिखी जा रही है।एक बार फिर तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं पाकिस्तान में PTI समर्थक मानते हैं कि, पूर्व पीएम इमरान खान के साथ धोखा हुआ। पहले तो 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये उन्हें सत्ता से हटाया गया और फिर सैकड़ों केस लादकर जेल में डाल दिया गया। उनसे पार्टी सिंबल छीन लिया गया और इस साल फरवरी में हुए इलेक्शन में शिरकत नहीं करने दिया गया। PTI का आरोप है कि, सेना की शह पर जनमत की लूट हुई। जिस तरह का जनसमर्थन इमरान को मिल रहा है, उससे ज़ाहिर होता है कि जनता भी संतुष्ट नहीं है। उसकी मौजूदा मांग यही है कि इमरान को रिहा किया जाए और सही चुनाव परिणाम जारी हों..सत्ता और सेना के बीच पिसती रही पाकिस्तानी अवाम के सामने मूलभूत सुविधाओं का सवाल है।उसने सारी उम्मीदें खो दी हैं और इसी वजह से अब सीधे टकराव के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। ये स्थिति पाकिस्तान के हित में बिल्कुल नहीं। क्योंकि बलूचिस्तान में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पीओके में विद्रोह की आग बढ़ती जा रही है। ख़ैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी ने सेना और पुलिस का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं पाकिस्तान की आर्थिक दुश्वारियां कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। तो क्या फिर पाकिस्तान में फिर तख़्तापलट की आहट है.
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ News Watch India पर। देश (India News) अपडेट और चुना (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे News Watch India Live TV 24X7 से