Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

Padma Awards 2025: पद्म अवॉर्ड्स में फिल्मी सितारों का जलवा, अरिजीत सिंह और शेखर कपूर समेत कई सितारों को मिला सम्मान

Padma Awards 2025:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों से 71 हस्तियों को सम्मानित किया। सिनेमा और संगीत जगत से अरिजीत सिंह को पद्म भूषण, जसपिंदर नरूला और रिजी केज को पद्म श्री से नवाजा गया। निर्देशक शेखर कपूर, अभिनेता अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण को भी पद्म पुरस्कार मिला।

Padma Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के 71 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस लिस्ट में सिनेमा और संगीत जगत की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल रहीं। अरिजीत सिंह, शेखर कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों को उनकी कला और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस साल जनवरी में भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया था। आज 28 अप्रैल को भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को वितरित किया गया। इस समारोह में भारतीय कला, संगीत और फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े नामों को सम्मान मिला।

पढ़ें: Hira Mani: पाकिस्तान एक्ट्रेस ने गाया ऐसा गाना, वायरल हुआ Video, लोग बोले- ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो

अरिजीत सिंह को मिला पद्म भूषण सम्मान

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया। अरिजीत पिछले 14 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे रहे हैं और उनके गीतों ने उन्हें हर उम्र के श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

जसपिंदर नरूला और रिजी केज को भी मिला सम्मान

लोकप्रिय सिंगर जसपिंदर नरूला को भी उनकी गायन प्रतिभा के लिए पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर रिजी केज को भी संगीत क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

पढ़ें: Kalpetta Tourism: पहलगाम हमले के बाद टूरिज्म ट्रेंड बदला, गर्मियों में ठंडी छुट्टियों के लिए कलपेट्टा बन रहा पसंदीदा डेस्टिनेशन

शेखर कपूर को मिला पद्म पुरस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर, जिन्होंने ‘बैंडिट क्वीन’ और ‘मासूम’ जैसी ऐतिहासिक फिल्में दी हैं, को भी इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘मासूम’ शेखर कपूर के निर्देशन करियर की पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें फिल्म जगत में एक खास पहचान दिलाई।

अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण भी हुए सम्मानित

साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण को भी उनके लंबे और शानदार अभिनय करियर के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया। दोनों अभिनेताओं ने दशकों से अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों में खास जगह बनाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अवॉर्ड लेते हुए अजित कुमार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़े: Ranveer Allahabadia: सुप्रीम कोर्ट से रणवीर इलाहाबादिया को मिली राहत, पासपोर्ट वापस करने का आदेश

जल्द सम्मानित होंगे अन्य विजेता

सरकार ने इस वर्ष कुल 138 नामों की घोषणा की थी, जिनमें से फिलहाल 71 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार सौंपे जा चुके हैं। बाकी बचे हुए विजेताओं को भी जल्द ही अलग-अलग समारोहों में सम्मानित किया जाएगा।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Entertainment Desk News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button