Asia Cup 2025: क्या एशिया कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? हाथ मिलाने के विवाद में अपने ही जाल में फंसा, जानें पूरा मामला

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का क्या होगा? क्या ये टीम आगे खेलेगी या घर लौट जाएगी? ये सवाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अपनी ही चाल का नतीजा है। पिछले मैच में जब भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, तो पाकिस्तान बहुत भड़क गया था। उन्होंने राई का पहाड़ बना दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत की थी। उन्होंने मांग की थी कि उस मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटा दिया जाए। और, जब उनका इससे भी मन नहीं भरा, तो उन्होंने ICC को धमकी तक दे डाली थी कि अगर उन्होंने एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया, तो वो UAE के खिलाफ अगला मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन अब लगता है कि पाकिस्तान की चाल उन्हीं पर भारी पड़ने वाली है और जिसकी वजह से उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ सकता है।
पढ़े : एशिया कप से मैच रेफरी को हटाओ… हाथ न मिलाने पर बौखलाया पाकिस्तान, खटखटाया ICC का दरवाजा
क्या पाकिस्तान एशिया कप से हो जाएगा बाहर?
एशिया कप में पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच 17 सितंबर को खेला जाना है। यही वो मैच है जिसके लिए पाकिस्तानी टीम ने बगावत कर दी है। उन्होंने इसमें खेलने से इनकार कर दिया है क्योंकि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं गया है। लेकिन अब सवाल यह है कि अगर पाकिस्तानी टीम वो मैच नहीं खेलती है, तो टूर्नामेंट में उसका सफर कैसे आगे बढ़ेगा? यूएई की ओमान पर जीत और उसकी धमकी पर आईसीसी के संभावित फैसले के बाद पाकिस्तान के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़े : सूर्यकुमार के एक फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाए गंभीर आरोप, शिकायत लेकर ACC पहुंचा
UAE के खिलाफ मैच नॉकआउट, पाकिस्तान कैसे नहीं खेलेगा?
15 सितंबर को खेले गए मैच में यूएई ने ओमान को 42 रनों से हरा दिया। यूएई की इस जीत के बाद, 17 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ उसका मैच नॉकआउट हो गया है। यानी जो भी उस मैच में जीतेगा, वह ग्रुप ए से भारत के साथ सुपर 4 में जगह बना लेगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ICC ने PCB की मांग ठुकराकर बढ़ा दी सिरदर्द – रिपोर्ट
दूसरी बात, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने पाकिस्तान के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने के मामले को भी ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया है। खबर है कि आईसीसी ने उन्हें लेकर पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के लिए एक और चिंता की बात यह है कि 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच में एंडी पाइक्रॉफ्ट रेफरी होंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान
अब सवाल यह है कि क्या भारतीय खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर पहले ही शर्मिंदगी झेल चुका पाकिस्तान, यूएई के खिलाफ मैच में एक और बेइज्जती झेलने के लिए तैयार है? क्या आईसीसी द्वारा मैच रेफरी को हटाने की मांग ठुकराए जाने के बाद वह अपनी धमकी के खिलाफ जाकर यूएई के खिलाफ खेलेगा? अगर हां, तो ठीक है। लेकिन, अगर नहीं, तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एशिया कप से बाहर होना तय है। क्योंकि, टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान का यूएई के खिलाफ मैच खेलना और जीतना जरूरी है।

