PM Modi Birthday: राष्ट्रपति से लेकर राजनाथ सिंह तक, सभी ने पीएम मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, कपिल मिश्रा ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों और समाज सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मुर्मू ने दी पीएम मोदी को बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।”
अमित शाह ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “नरेंद्र मोदी त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से भारत को एक नई दिशा दी है। उन्होंने हमेशा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया है और उनका जीवन पूरी तरह से बेदाग रहा है।”
उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा कि, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। आपको मातृभूमि की सेवा में समर्पित दीर्घायु, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
राजनाथ सिंह ने दी पीएम मोदी को बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी और कहा कि, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है।
उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है।
विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदीजी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मजबूती दे रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगातार सफल सिद्ध हों।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कपिल मिश्रा ने की मरघट हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए गुरुद्वारों में प्रार्थना की जा रही है। ओडिशा से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भगवान जगन्नाथ से मोदी जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मरघट हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान किया।
सेवा पखवाड़ा और जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत 101 जन आरोग्य मंदिरों और डायलिसिस केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। अगले 15 दिनों में दिल्लीवासियों को 75 नई परियोजनाएं समर्पित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली सरकार राजधानी को ₹3,500 करोड़ की परियोजनाएं प्रदान करेंगे।

