PM Modi Tamil Nadu visit: पीएम मोदी ने चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में की पूजा

PM Modi Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से अरियालुर पहुंचे। इसके बाद, पीएम मोदी तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आदि तिरुवथिरई उत्सव के साथ-साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की 1000वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक और शैव थिरुमुराई मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी अपने साथ एक सुसज्जित कलश लाए थे जिसमें गंगा नदी का पवित्र जल भरा हुआ है। प्रधानमंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने पूर्ण कुंभम के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
पढ़े : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखी मेक इन इंडिया हथियारों की ताकत… तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री धोती, सफेद कमीज और गले में शॉल डाले मंदिर परिसर की परिक्रमा करते नज़र आए। यह मंदिर यूनेस्को की धरोहर स्थल है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सम्राट राजेंद्र चोल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजेंद्र चोल न केवल तमिलनाडु, बल्कि पूरे भारत की सामरिक शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक रहे हैं। राजेंद्र चोल प्रथम की गिनती महान शासकों में होती है। उन्होंने दक्षिण भारत से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया तक अपना विस्तार किया।
#WATCH | Ariyalur, Tamil Nadu: PM Narendra Modi offers prayers at Gangaikonda Cholapuram Temple
— ANI (@ANI) July 27, 2025
PM Modi is participating in the celebration of the birth anniversary of the great Chola emperor Rajendra Chola I with the Aadi Thiruvathirai Festival at Gangaikonda Cholapuram… pic.twitter.com/cwLi3Hqr1T
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर कला और संस्कृति का प्रतीक है
उनका शासनकाल भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज है। प्रधानमंत्री ने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा आयोजित चोल शैव दर्शन और वास्तुकला की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर कला और संस्कृति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, गजेंद्र सिंह शेखावत और डॉ. एल. मुरुगन भी मौजूद थे।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

